Skip to main content

एक बाइक पर 3 सवार, कार में 4 से ज्यादा लोग, घर से निकलते वक्त मास्क भी नहीं

जिले में कोरोना को कोई एक्टिव मरीज नहीं होने के नाते 20 अप्रैल मिली आंशिक छूट के पहले दिन ट्विनसिटी में हैरान व परेशान करने वाली तस्वीरें दिखाई दी हैं। सुबह आठ बजे से शाम तीन बजे तक एक बाइक पर तीन-तीन और कारों में पांच से ज्यादा लोग सुपेला, रामनगर, खुर्सीपसार, वैशाली नगर, नेहरूनगर, स्मृतिनगर, सेक्टर एरिया और दुर्ग शहर में बेवजह घूमते दिखाई दिए हैं। लॉकडाउन में थोड़ी छूट क्या मिली ऐसे लोगों ने नेशलन हाई-वे से लगी सभी सड़कों पर फर्राटे भरते हुए कोरोना रोकथाम के लिए अबतक के प्रयासों पर पानी फेरने का काम किया है।

ऐसा तब भी, जबकि एक दिन पहले ही जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया था कि 3 मई तक के लॉकडाउन में 20 अप्रैल से मिलने वाली आंशिक छूट के तहत, बाइक से केवल एक और कार में दो लोग ही जरूरी कार्यों के लिए आ-जा सकते हैं, फिर भी लोगों ने अपनी मरजी चलाने का काम किया है। यहीं नहीं सब्जी बाजार हो या राशन की दुकानें ज्यादातर जगह सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गईं हैं।

पॉवर हाउस की सब्जी मंडी में तो ऐसा हालात हो गए थे कि पुलिस को वहां से लोगों को हटाना पड़ गया है। यकीनन 90 फीसदी लोगों ने घरों से निकलने से पहले मास्क लगाना नहीं भुलकर स्वयं का संक्रमण से बचाव किया हैं, लेकिन 10 फीसदी ने बिना मास्क घरों से निकलकर स्वयं के साथ ही दूसरों को संक्रमित करने की आशंका को बढ़ावा दे दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
3 riders on a bike, more than 4 people in the car, not even a mask while leaving the house


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VpJSvu
via

Comments