Skip to main content

सुकमा में 3 मौतों के बाद कोड़कीपारा में 10 लोगों का लिया सैंपल

जिले के गगनपल्ली पंचायत के कोड़कीपारा में आंध्रप्रदेश से लौटे तीन मजूदरों की मौत के बाद गुरुवार को स्वास्थ अमला दोबारा ग्रामीणों की जांच करने गांव पहुंचा। यहां पहले जिन दो मजदूरों की मौत हुई थी उनके परिवार के सदस्यों और उनके घर के आसपास रहने वाले दस लोगों का कोराेना टेस्ट के लिए सैंपल कलेक्ट किया गया। यही नहीं गांव में करीब 208 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया, जिसमें से 16 लोग मलेरिया पीड़ित निकले हैं।
जिन 16 लोगों में मलेरिया मिला है वे सभी आंध्रप्रदेश से लौटे थे।

कोंटा बीएमओ डॉ. कपिल कश्यप ने बताया कि गांव में एहतियातन सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। इसके लिए कोंटा से 6 और सुकमा से 5 सदस्यों वाला दल गांव पहुंचा था। यहां सुबह 9 से शाम 4 बजे तक ग्रामीणों की सेहत जांची गई। गौरतलब है कि इस गांव में आंध्रप्रदेश से लौटे तीन मजदूरों की मौत पिछले दो दिनों में हो गई है। हालांकि मरने वाले तीनों मजदूर कोरोना पीड़ित नहीं थे, लेकिन वे आंध्रप्रदेश से आए थे। ऐसे में प्रशासन कोई चूक नहीं करना चाह रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After 3 deaths in Sukma, 10 people were sampled in Korkipara


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ku1znt
via

Comments