Skip to main content

पत्नी, बेटी व युवक की हत्या करने वाले की हैंडराइटिंग मिलाने 25 बार लिखवाया नोट

तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी के परिजात ब्लॉक में हुए ट्रिपल मर्डर की केस डायरी पुलिस ने 83 दिन के समयावधि में कोर्ट में पेश कर दी है। पुलिस के पास चालान पेश करने के लिए 90 दिन का समय था। लॉक डाउन की घोषणा होते ही शहर में अपराध कम हो गए।
इससे पुलिस को लिखापढ़ी का समय मिल गया। टीआई ने अपने अधिकारियों के साथ मिलकर केस डायरी तैयार करवाई को कोर्ट में जमा करवा दी। वारदात को 15 घंटे में अंजाम देने के बाद आरोपी रवि शर्मा ट्रेन से राउरकेला भाग गया था। टेक्निकल सर्विलांस के जरिए पुलिस ने उसे 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार करके जेल पहुंचा दिया था। पुलिस ने रेयर रेस्ट ऑफ रेयर मानकर मामले की जांच की और तीन सौ पेज का चालान कोर्ट के समक्ष तैयार करके प्रस्तुत कर दिया। जब पहली बार पुलिस ने एफएसएल को साक्ष्यों की जांच के लिए ड्राफ्ट भेजा था, तब लैब ने 3 अलग-अलग ड्राफ्ट मंगवाए थे।

फारेंसिक रिपोर्ट का इंतजार, राउरकेला पुलिस का बयान हुआ
हत्या करने के बाद आरोपी ने कमरे के दरवाजे में कबूल नामा लिखा था। जिसमें उसने पूरी वारदात के पीछे संजय नाम के युवक के हाथ होने का जिक्र किया था। पुलिस ने आरोपी की हैंड राइटिंग मिलाने के लिए आरोपी से करीब 25 बार दरवाजे में लिखा नोट लिखवाया है। पुलिस का मानना है कि आरोपी की हैंडराइटिंग मिल गई है। हालांकि अभी इसकी फॉरेंसिक रिपोर्ट नहीं मिली है। पुलिस ने पूरे मामले में राउरकेला में जिस टीम ने आरोपी को स्टेशन से पकड़ा था, उनके भी बयान लिए हैं। टीम ने अपने बयान में आरोपी की पहचान से लेकर सीढ़ियों से उसे डिटेन करने तक की जानकारी दी है।

कॉल डिटेल व सीसीटीवी फुटेज से मिले पुख्ता सबूत, आवाज भी पहचान ली थी
टीआई ने बताया कि आरोपी ने हत्या करने के बाद आवाज बदलकर सास के नंबर पर फोन लगाया था। पहला कॉल कोई अटैंड नहीं कर वाया था। दूसरी बार आरोपी की बड़ी बेटी ने फोन उठाया था। उसने पिता की आवाज सुनते ही पहचान लिया था। लेकिन आरोपी ने बेटी और दामाद जलने की बात कहकर फोन डिस्कनेक्ट कर दिया था। हत्या के बाद दुर्ग से रायपुर और फिर वहां से ओडिसा की तरफ जाने वाली ट्रेन में बैठकर आरोपी फरार हो गया था। आरोपी और उसके सास के मोबाइल पर कॉल डिटेल मैच कर गई।

हत्या की प्लानिंग की, खुद को मरा साबित करने एक युवक को भी मारा
टीआई सुरेश कुमार ध्रुव ने बताया कि 21 जनवरी को सुबह 5.30 बजे कॉलोनी के एक फ्लैट में मंजू शर्मा, उसकी डेढ़ साल की बेटी निशा और एन राजू नाम के युवक का शव जली हुई हालत में बरामद हुआ थी। वारदात का पता चलने के बाद से पुलिस हत्यारे की तलाश कर रही थी। करीब 8 घंटे बाद दोपहर 1 बजे मंजू के पति रवि को पुलिस ने हत्या के जुर्म में राउरकेला से गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया था कि पत्नी से परेशान होकर उसने हत्या की साजिश रची थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Written note 25 times to include handwriting of wife, daughter and young man killed


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34OQarS
via

Comments