बॉर्डर सील होने के बावजूद दूसरे प्रदेशों से जिले में आने वाले लोगों से संक्रमण का खतरा, 24 घंटे में 8 हुए ट्रेस
सीमाएं सील होने के बाद भी दूसरे प्रदेशों से आने वालों की आवाजाही जिले में बनी हुई है। इससे जिले में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। एक पॉजीटिव मरीज मिलने के 25 दिनों बाद भी कोई दूसरा पॉजीटिव केस जिले में सामने नहीं आया है। बावजूद इसके जिस तरह जिले की सीमाओं में लापरवाही बरती जा रही है, उससे संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। संक्रमित प्रदेशों से लोग चोरी-छिपे जिले की सीमाओं के रास्ते प्रवेश कर रहे हैं। लॉक डाउन के बाद से यह सिलसिला जारी है।
खास बात यह है कि जिले के स्वास्थ्य विभाग ने बीते 24 घंटे में ऐसे 8 लोगों को चिह्नित किया है। सामने आने के बाद उनमें से 1 व्यक्ति को क्वारेंटनाइन सेंटर में रखा गया है। वहीं 7 अन्य को उन्हीं के घरों में आइसोलेट कर जांच के लिए सैंपल भेज दिया गया है। इन लोगों के सामने आने के बाद जिले में एक बार पुन: खतरा महसूस किया जाने लगा है। ये लोग स्वास्थ्य को जानकारी भी नहीं दे रहे हैं।
ऐसे समझिए लोग कैसे-कैसे दूसरे प्रदेशों से आ जा रहे...
केस-1: शादी में महाराष्ट्र गए थे, कल रात को लौट आए, क्वारेंटाइन में भेजे गए
सीएमएचओ के मुताबिक उरला निवासी एक परिवार लॉकडाउन से पहले महाराष्ट्र में आयोजित हुई शादी में गया था। कल रात में बाॅर्डर क्रास कर यहां चला आया है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को सुबह मिली तो सभी सदस्यों को उन्हीं के घर में क्वारेंटाइन कराने के साथ ही सैंपल भेजा है। जबतक रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक असमंजस की स्थित बनी है।
केस-2: ट्रक के पीछे बैठकर तमिलनाडु से चले आए, सैंपल लिया गया
कुम्हारी में रहने वाले तीन लोग ट्रक के पीछे बैठकर तमिलनाडु से चले आए हैं। सीएमएचओ ने बताया कि शुक्रवार की रात में जैसे ही उनके आने की जानकारी मिली सबको ट्रेस किया गया है। एक को अग्रसेन भवन में जहां क्वारेंटाइन कराया गया है। वहीं अन्य को उनके घरों में रहने की हिदायत दी गई है। सबके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
फरीदनगर में वृद्ध की मौत, जांच के लिए भेजा सैपल
फरीदनगर के निजामी चौक निवासी 81 वर्षीय वृद्ध की शुक्रवार की शाम सीने में दर्द होने के बाद संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इससे पहले कोई तकलीफ नहीं होने से परिजन सकते में आ गए। कोरोना की आशंका जाहिर करते हुए अज्ञात ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। शव को अपनी कस्टडी में लेकर जांच के लिए सैंपल भेज दिया। परिजनों ने बताया वे दोपहर तक ठीक थे।
जिले में बाहर से आने वाले लोगों ने बढ़ा दी परेशानी
सीमाएं सील होने के बाद भी दूसरे प्रदेशों से आने वालों ने नई चुनौती खड़ी कर दी है। बीते रात ऐसे 8 लोगों को ट्रेस कर सैंपल भेजा गया है। इनमें से ज्यादातर ने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग को सूचना भी नहीं दी, जबकि अगर ऐसे लोग कंट्रोल रूम में सूचना दे दें तो संक्रमण रोकने में काफी मदद मिल सकती है। -डॉ. गंभीर सिंह, सीएमएचओ, दुर्ग
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aqCMeR
via
Comments
Post a Comment