लॉकडाउन अभी खत्म नहीं हुआ है। आगे खुलेगा इसकी संभावना भी कम हैं। गुरुवार को शहर में ऐसा लग रहा था कि जैसे लॉकडाउन खत्म हो गया हो। सड़कों पर आम दिनों की तरह जाम लग रहे थे। सुबह 10 से 11.30 बजे के बीच रायपुर से बस्तर को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे पर आम दिनों की तरह भीड़ नजर आई। शहर के अंदर भी ऐसा देखने को मिला। बनियापारा वार्ड की पार्षद ने अपने घर के सामने जरूरतमंद लोगों को सब्जी बंटवाने भीड़ एकत्रित कर ली। युवाओं से टोकन बंटवाए। इसकी सूचना पर बाइक पेट्रोलिंग टीम मौके पर गई। पुलिस ने भीड़ को भगाया। पुलिस को लौटते ही भीड़ बढ़ गई।
ट्रैफिक प्रभारी ने गाड़ियां रुकवाकर जांच की
नेशनल हाईवे पर अचानक से लोगों की भीड़ बढ़ गई। चौराहों पर खड़े पुलिस अफसर और जवानों ने भी गाड़ियों को रोका, लेकिन लोग मेडिकल, दूध, राशन और सब्जी खरीदने का बहाना बनाकर घूमते रहे। घड़ी चौक में डीएसपी सारिका वैद्य, ट्रैफिक प्रभारी सत्यकला रामटेके ने गाड़ियां रुकवाकर जांच की। कई बहानेबाज भी मिले। करीब 20 गाड़ियां जब्त की गई। यातायात चौकी भेजने के बाद चालानी कार्रवाई कर छोड़ा गया।
नियम उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर
कलेक्टर रजत बंसल ने कहा है कि लॉकडाउन नियम का लोगों को पालन करना चाहिए। लोग बेवजह न घूमें। प्रशासन लोगों को बार-बार समझा रहा है। कुछ लोग मान नहीं रहे हैं। ऐसे लोगों पर अब पुलिस और जिला प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेंगा। उन्होंने व्यापारियों से भी अपील की कि रोजमर्रा के सामान अधिक दाम पर बढ़ाकर न बेचें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3e7LDF3
via
Comments
Post a Comment