Skip to main content

200 परिवारों को रोज दे रहे खाना, बच्चों को बांटे दूध


कांग्रेसी घर-घर जाकर लोगों को बांटेंगे राशन

दीपक गुप्ता रोजाना 200 परिवारों तक पहुंचा रहे हैं खाने का सामान।

सेक्टर-2 में बच्चों को दूध का वितरण पार्षद रश्मि सिंह द्वारा किया गया। साथ ही जरूरत के सामान भी लोगों को बांटे गए। रोजाना मदद के लिए टीम निकल रही है।

सेक्टर-7 में पार्षद लक्ष्मीपति राजू द्वारा वार्ड की महिलाओं को सैनिटाइजर और सैनेटरी पैड का वितरण किया गया। साथ ही लोगों के घर तक दवा भी पहुंचाया गया।

भिलाई| लॉकडाउन की स्थिति में 200 परिवारों को खाना खिलाने का काम भिलाई के खनिज व्यवसायी दीपक गुप्ता, अपनी प|ी प्रितमा गुप्ता और बेटी हर्षिता गुप्ता के साथ मिलकर कर रहे हैं। दीपक गुप्ता परिवार के साथ रोज 200 लोगों का खाना लेकर सेक्टर-6 थाने पहुंचते हैं और कंट्रोल रुम में मौजूद पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देश पर जाकर जरूरतमंदों को खाना खिलाते हैं। बेटी हर्षिता गुप्ता ने बताया कि यह कार्य लगातार 14 अप्रैल तक जारी रहेगा। दीपक गुप्ता ने सहयोग के लिए पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के सहयोग के लिए भी धन्यवाद कहा है। गुप्ता ने इस कार्य के लिए किसी से भी मदद नहीं ली है। पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन द्वारा चिन्हिंत लोगों की मदद की जा रही है। जिनके पास खाने के लिए भी कुछ नहीं है।

पाटन|पाटन विधानसभा के जरूरतमंद परिवारों को कांग्रेस के कार्यकर्ता उनके घर तक जाकर राशन पहुंचाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आदेश पर कांग्रेसियों ने अभियान चलाया है कि विधानसभा में कोई भी भूखा न रहे। राशन वितरण की शुरुआत मंगलवार को ग्राम झींठ से की गई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मेहत्तर वर्मा कहा कि शोसल डिस्टेंस का पालन किया जाएगा। विस प्रभारी राजेन्द्र साहू, जनपद अध्यक्ष रामबाई सिन्हा, जप. सदस्य अंशु रजक आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhilai News - chhattisgarh news giving food to 200 families daily distributing milk to children
Bhilai News - chhattisgarh news giving food to 200 families daily distributing milk to children
Bhilai News - chhattisgarh news giving food to 200 families daily distributing milk to children
Bhilai News - chhattisgarh news giving food to 200 families daily distributing milk to children


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UV0QSB
via

Comments