Skip to main content

बूंदाबांदी से न्यूनतम तापमान 2 डिग्री गिरा, शनिवार तक बिगड़ा रहेगा मौसम

गुरुवार काे सुबह धूप निकली लेकिन दोपहर तक बादल छा गए। दोपहर 4 बजे के बाद तेज हवा चलने लगी। शाम तक बदली और हवा के कारण न्यूनतम तापमान औसत से 2 डिग्री गिरा और 22 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार को आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी का अनुमान है। अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा।
मौसम विशेषज्ञ डाॅ. एचपी चन्द्रा ने बताया कि महाराष्ट्र के मराठावाड़ा से लेकर कर्नाटक से होकर तमिलनाडु तक एक चक्रवाती घेरा बने होने की वजह से प्रदेश में कुछ जिलों का मौसम बदला हुआ है। शुक्रवार और शनिवार को बिलासपुर, जांजगीर और रायगढ़ में हल्की वर्षा होने के साथ बादल छाए रहेंगे।
बिजली विभाग ने भी तैयारी शुरू की

लगातार तेज हवा और आंधी तूफान चलने की वजह से बिजली गुल होने की भी शिकायतें आ रही है। गुरुवार को तेज आंधी के बाद कृष्णा नगर और ढिमरापुर इलाके में भी बिजली गुल रही। वही कोतरा रोड सबस्टेशन से जुड़े इलाकों में दोपहर को देर तक लाइट बंद रही। सीएसपीडीसीएल के कार्यपालन अभियंता एसके साहू ने बताया कि लगातार आंधी तूफान को देखते हुए मेंटेनेंस का काम शुरू कर दिया गया है। गुरुवार काे कोतरा रोड, सत्ती गुड़ी चौक, हटरी चौक इलाके में पेड़ों की छंटाई के साथ लाइन मेंटेनेंस का काम शुरू किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The minimum temperature dropped by 2 degrees from drizzle, weather will remain impaired till Saturday


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bCipfO
via

Comments