Skip to main content

दुर्ग में 14 की जगह अब 16 स्थानों पर सब्जी बाजार, 30 से 35 व्यापारियों को ही अनुमति


सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हुआ तो दुर्ग निगम द्वारा शुरू किए गए बड़े सब्जी मार्केट जेआरडी स्कूल, हठरी बाजार और इंदिरा मार्केट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इन जगहों पर आगामी आदेश तक सब्जी की दुकानें, पसरा लगाना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। आदेश का पालन नहीं किए जाने पर ऐसे व्यापारियों पर निगम कार्रवाई करेगा। इस आदेश के विरोध में सोमवार की सुबह व्यापारी निगम पहुंच गए। उन्होंने स्कूल मैदान में लगाए गए अस्थाई बाजार को बंद किए जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को एक जगह पर बाजार की अनुमति दी जाए। इस पर निगम ने स्पष्ट कर दिया कि कोरोना के संक्रमण को रोकने सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है। इसलिए अब वार्डों में 30 से 35 व्यापारियों को ही दुकान की अनुमति होगी। ताकि भीड़ न जुटे। वहीं 14 की जगह 16 जगहों पर बाजार लगाए जाना तय कर दिया। भिलाई में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा।

दोपहर बाद भी दुकान खोलने पर लगा जुर्माना

सोमवार को भिलाई निगम अमले ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। रविदास शीतला कांप्लेक्स में तय समय के बावजूद दुकान खोलने वाले पर 5 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। टीम ने आकाशगंगा सब्जी मार्केट का सर्वप्रथम निरीक्षण किया। वहां पर एक-दो दुकाने खुली मिली। कार्रवाई की गई।

कोरोना से लड़ने सोशल डिस्टेंसिंग है बहुत जरूरी


दुर्गेश गुप्ता, स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम दुर्ग

जानिए दुर्ग शहर के इन इलाकों में अब लगेगा सब्जी मार्केट, सोशल डिस्टेंस जरूरी

निगम ने शहर के जेआरडी स्कूल, शनिचरी बाजार, इंदिरा मार्केट व हठरी बाजार को पूरी तरह से बंद कर दिया है। इसकी जगह 16 जगहों पर बाजार लगाने की तैयारी की है। इसमें गयानगर मैदान के पास, शनिचरी बाजार में पुराने एसएलआरएम सेंटर में बाजार लगाना तय किया है। वार्ड 55 और 56 के लिए नयापारा मंडी, वार्ड 2, 3, 4, 32, 33, 34 के लिए कबड्डी मैदान मठपारा, वार्ड 5, 6, 7, 8 और 9 के लिए मिनी स्टेडियम बैगापारा, वार्ड 57 व 58 उरला क्षेत्र के लिए उरला स्कूल, वार्ड 31, 35, 36, 37, 38 के लिए पुरानी गंज मंडी, वार्ड 40, 41, 42, 43, 44 के लिए कॉलेज के पीछे, वार्ड 49, 50, 51, 52 के लिए बोरसी हाट बाजार, वार्ड 53 और 54 के लिए कबीर सत्संग भवन में सब्जी मार्केट लगेगा।

भिलाई के लिंक रोड में भी सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा है। सुबह से दोपहर तक ऐसी ही भीड़ रहती है।

भिलाई-रायपुर, मंगलवार 07 अप्रैल, 2020 | 13



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Durg News - chhattisgarh news vegetable market in 16 places instead of 14 in the fort only 30 to 35 traders allowed


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JID19Q
via

Comments