लॉकडाउन में जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए रिसाली निगम राशन सामाग्री पहुंचा रहा है। सूखा राशन पहुंचाने के लिए अलग-अलग टीम बनाई है। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने बताया कि इसके नोडल अधिकारी राजस्व निरीक्षक हरचरण सिंह अरोरा को बनाया गया है। जिनके मातहत 10 से 15 कर्मचारियों की टीम देर रात तक सुखा राशन सामग्री का पैकेट बनाकर दूसरे दिन श्रमिक बस्तियों में बांट रहे हैं। अब तक दानदाताओं की मदद से 1200 से ज्यादा परिवार को राशन सामग्री बांट चुके हैं। निगम आयुक्त ने कहा है कि सर्वे के बाद लोगों तक राशन पहुंचाया जाए। सोमवार को श्री मल्लिनाथ दिगंबर जैन रिसाली मंदिर की तरफ से महावीर जयंती के अवसर पर 200 पैकेट सूखा राशन सामग्री निगम रिसाली को सौंपी गई। मंदिर समिति की ओर से मंत्री कमलेश जैन, सौरभ जैन, संतोष जैन, सुलभ जैन, मनोज जैन राहुल जैन, प्रदीप जैन, विनय जैन आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2V6asbT
via
Comments
Post a Comment