Skip to main content

लॉकडाउन प्रभावित लोगों के लिए देशभर में आप 101 से लेकर 317 रुपए में बुकिंग कराकर भेज सकते हैं सामान

लॉकडाउन के दौरान आप जरूरतमंद लोगों के बीच पार्सल ट्रेनों के माध्यम से आप राशन, चावल, गेहूं, दाल, फल, सब्जियां, दवाएं, मेडिकल इक्विपमेंट, खाद्य तेल समेत अन्य सामान पार्सल ट्रेनों के माध्यम से आप भेज सकते हैं।
इसके लिए आप बुकिंग भी करा सकते हैं। दूरी के हिसाब से प्रति क्विंटल की दर से भेजे जाने वाले सामान का किराया तय किया गया है। इस तरह आप लोगों के बीच खाद्य सामग्री भेजकर उनकी सहायता कर सकते हैं। बाहर रहने वाले लोगों को इससे मदद मिलेगी।
चार पार्सल ट्रेनें चलाने के साथ ही देश के दर्जनों रेलवे स्टेशनों से भी पार्सल लेने की व्यवस्था की गई

सीनियर डीसीएम तन्मय मुखोपाध्याय ने बताया कि इन दिनों चार विशेष पार्सल ट्रेनें दुर्ग छपरा दुर्ग, दुर्ग अंबिकापुर दुर्ग, दुर्ग कोरबा दुर्ग और इतवारी टाटानगर इतवारी पार्सल एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही है। साथ ही मुंबई, शालीमार, कल्याण, इगतपुरी, नासिक, मनमाड़, जलगांव, बड़नेरा, नागपुर, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, टाटानगर, स्टेशनों से भी पार्सल लिए जा रहे हैं। वहां लोडिंग और अनलोडिंग किया जा रहा है। जो भी व्यक्ति सामान भेजने के इच्छुक है वह बुकिंग करा सकते हैं और सामान भेज सकते हैं। इसी तरह पोरबंदर-शालीमार-पोरबंदर स्पेशल पार्सल ट्रेन से जामनगर, राजकोट, सुरेंद्रनगर, अहमदाबाद, आनंद, वड़ोदरा, सूरत, नंदुरबार, भुसावल, अकोला, बडनेरा, नागपुर, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर टाटानगर, खड़गपुर, शालीमार में भी सामान की लोडिंग अनलोडिंग की जा रही है।

रायपुर, दुर्ग से अभी तक 253 टन सामान भेजा जा चुका

अभी तक रायपुर और दुर्ग रेलवे स्टेशन से 253 टन सामन भेजे जा चुके हैं। पार्सल ट्रेनों के माध्यम से अंबिकापुर, कोरबा राउरकेला, टाटानगर, छपरा, वाराणसी, संकराइल और चांसगिरी स्टेशन सामान भेजे गए हैं। इसमें सब्जियां, फल, मडिकल इक्विपमेंट, समाले और दवाइयां आदि शामिल है। आने वाले ट्रेनों में वेन मिल्क प्रोडक्ट और दवाइयां भेजी जा रही हैं। रेल मेल सर्विस से भी सामग्री आ रही है। लोडिंग और अनलोडिंग के समय सोशल डिस्टेसिंग और सेनाटाइजेशन के नियमों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। इन पार्सलों के संबंध में हेल्पलाइन नं. 138 से जानकारी ले सकते हैं।

स्थान के अनुसार निर्धारित दर
कहां से कहां तक राशि मात्रा
दुर्ग-छपरा-दुर्ग 317 1 क्विं.
दुर्ग-अंबिकापुर-दुर्ग 158 1 क्विं.
दुर्ग-कोरबा-दुर्ग 101 1 क्विं.
दुर्ग-टाटानगर-दुर्ग 191 1 क्विं.
सैनिटाइज भी किया गया
रेलवे द्वारा पार्सल ट्रेन के सभी कोच को सैनिटाइज किया जा रहा है। इसके अलावा सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इसकी मॉनीटरिंग भी हो रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
For lockdown affected people, you can send goods by booking for 101 to 317 rupees across the country.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Vu7uzd
via

Comments