Skip to main content

ऐसा 10 साल बाद; अप्रैल में बस्तर के चित्रकोट झरने में भरपूर पानी

लॉकडाउन के बीच शुरू होती गर्मी से राहत देती यह तस्वीर छत्तीसगढ़ के बस्तर की है। आमतौर पर गर्मी शुरू होते ही तालाब, कुएं और झरने सूखने लगते हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ का चित्रकोट झरना अभी भी गिर रहा है। चित्रकोट में इस बार अप्रैल के माह में भी भरपूर पानी है। स्थानीय लोगों की मानें तो इस समय तक झरने में पानी की पतली धार ही रह जाती है। आमतौर पर मार्च के बाद तक इंद्रावती नदी में बहुत कम पानी रह जाता है, जिससे झरना सूख जाता है। लेकिन पिछले दो महीनों में भरपूर बारिश के कारण अप्रैल में यह नजारा करीब 10 साल बाद दिखाई दिया है।

बारिश के बाद डैम के चार गेट खोले
जल संसाधन विभाग के एसडीओ आरएस पांडेय ने बताया कि इस साल नारायणपाल डैम में भरपूर पानी है। हाल में हुई बारिश के बाद डैम के चार गेट खोल दिए गए हैं। इससे झरने का स्वरूप अभी बरकरार है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
10 years later; Plenty of water in Chitrakote Falls of Bastar in April


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RAQC7x
via

Comments