Skip to main content

10 को और किया अाइसोलेट, संख्या हुई 984, 197 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई


कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी सतर्कता बरत रहा है। लोगों को संक्रमण से बचाने और कोरोना की चेन तोड़ने के लिए जरा सी शंका होने पर लोगों को घरों में आइसोलेट कर दिया जा रहा है। मंगलवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 10 लोगों को होम आइसोलेट किया, इससे अब होम आइसोलेट होने वालों की संख्या 984 पर पहुंच गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि आइसोलेट होने वालों में से जिनके सैम्पल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं वह सभी निगेटिव आ रहे हैं। जिले में कोरोना की बात करें तो अभी तक सिर्फ एक महिला मरीज ही पॉजीटिव पाई गईं और वह भी पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच चुकी हैं। सकरी क्षेत्र के ग्राम सोठी से भी एक कोरोना संदिग्ध युवक को सिम्स में भर्ती कराया गया था लेकिन उसकी भी रिपोर्ट निगेटिव निकली तथा वह भी पूरी तरह से ठीक होकर अपने घर पहुंच चुका है। हालांकि ग्राम सोठी में अधिकांश लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है।

हालात पूरी तरह से काबू में हैं




झोला छाप करता मिला इलाज, सीएमएचओ
ने एफआईआर के लिए लिखा पत्र


सरकंडा क्षेत्र में एसईसीएल कॉलोनी के पीछे बंधवापारा में विजय कुमार केवट द्वारा अवैध रूप से क्लीनिक संचालित की जा रही थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम जब निरीक्षण पर निकली तो मंगलवार को यह क्लीनिक खुली हुई मिली। जबकि इस क्लीनिक का संचालन करने वाले विजय कुमार केवट को 5 मार्च 2018 को ही सीएमएचओ ने विधिवत रूप से पंजीयन कराने के लिए नोटिस जारी किया था। उसके बाद भी यह क्लीनिक अवैध रूप से संचालित हो रही थी। सीएमएचओ ने सरकंडा पुलिस को उक्त क्लीनिक के संचालनकर्ता के खिलाफ एफआईआर के लिए पत्र लिखा है।


अभी तक सिर्फ एक महिला पॉजीटिव मिली, वो भी स्वस्थ



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bilaspur News - chhattisgarh news 10 more isolate number increased to 984 197 people report negative


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34rh2Ow
via

Comments