Skip to main content

गलियां सूनी लेकिन हर 10 कदम पर पुलिस जवान तैनात, सुरक्षा में चूक न हो इसलिए 50 सीसीटीवी कैमरों से ऑनलाइन निगरानी

बिलासपुर से कोरबा औरअंबिकापुर जाने वाले मार्ग के मध्य स्थित कटघोरा नगर में दिनभर भीड़भाड़ होती थी। यहां तक कि यूपी-बिहार से अंबिकापुर होते हुए रायपुर-दुर्ग के बीच चलने वाली लग्जरी बसों के कारण रात में भी चहल-पहल होती थी। कोरोना हॉटस्पॉट बनने के बाद अब कटघोरा नगर में कर्फ्यू लगा है। तीनों प्रमुख सड़कों को सील कर दिया गया है। अतिआवश्यक वस्तुओं की दुकानें भी बंद हैं। सड़कों पर प्रशासनिक-पुलिस व स्वास्थ्य विभाग समेत नगर निकाय की गाड़ियां दौड़ रही हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण का केंद्र माने जा रहे पुरानी बस्ती की गलियां सूनी पड़ी हैं।

किसी को भी बिना अनुमति के घर के बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। हर 10 कदम पर पुलिस के 2-2 जवान तैनात किए गए हैं। थोड़ी-थोड़ी देर में पुलिस की बाइक पेट्रोलिंग हो रही है। सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो इसलिए दिनभर 4 ड्रोन से हर गली और मुख्य सड़क की हवाई निगरानी चल रही है। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर 50 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिससे 24 घंटे ऑनलाइन निगरानी की जा रही है। इसके अलावा रोजाना नगर में पुलिस अधिकारी फ्लैग मार्च कर रहे हैं। बुधवार की शाम भी फ्लैग मार्च की गई। दूसरी ओर कोरोना दहशत के चलते पुलिस समेत स्वास्थ्य विभाग का पूरा अमला पूरी सावधानी बरतते हुए पीपीई किट पहनकर ही संक्रमित एरिया में ड्यूटी कर रहा है।
7 ड्रोन में 4 ऑपरेट, 8 किमी तक निगरानी
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक कटघोरा नगर में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए 7 ड्रोन कैमरे मंगाए गए हैं। जिसमें 5 क्लोज शार्ट वाले हैं जिसमें से 2 का उपयोग किया जा रहा है। वहीं 2 बड़े ड्रोन भी ऑपरेट किए जा रहे हैं जिसके दायरे में 8 किमी तक का क्षेत्र रहता है।
सीसीटीवी से सड़क, मस्जिद, गलियों व चिन्हित मकानों पर नजर रखी जा रही है। कोर एरिया पर बारिकी से नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों को वाईफाई डोंगल के जरिए इंटरनेट कनेक्टिविटी दी जा रही है। जिसके बाद प्रशासन-पुलिस के प्रमुख अधिकारी मोबाइल पर पूरी गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे।

भिलाई दोनों डेड बॉडी की रिपोर्ट निगेटिव

कोरोना की आशंका में मंगलवार को छावनी और पुलगांव थाना क्षेत्र से जब्त की गई दोनों डेड बॉडी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बुधवार को सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ने इसकी जानकारी दी।

बिलासपुर रायपुर से पैदल घर लौट रहे मजदूर बोले- 400 लोग फंसे हैं एक फैक्ट्री में

रायपुर के उरला सहित अलग-अलग इलाकों की फैक्ट्रियों में मजदूर अभी भी सैकड़ों की संख्या में फंसे हैं। राज्य सरकार ने मजदूरों से जो जहां हैं वहीं रहने की अपील की है, इसके बावजूद मजदूर अपने गांव की ओर पैदल ही लौट रहे हैं। उनका कहना है कि फैक्ट्री के मालिकों ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं और वे उनसे कह रहे हैं कि गांव चले जाएं। शहडोल के लोढ़ी गांव के रहने वाले अनिल सिंह, रामलखन प्रजापति और योगेश सिंह 2 दिन पैदल चलकर रायपुर से बिलासपुर पहुंचे। पेंड्रीडीह-सकरी बाइपास में मजदूरों ने बताया कि वे लोग रायपुर के उरला इलाके में स्थित चेतन कंपनी में काम करते हैं लेकिन अब फैक्ट्री के मालिक ने उन्हें घर जाने कह दिया है। एक फैक्ट्री में 400 से ज्यादा मजदूर फंसे हैं जो धीरे-धीरे गांव की ओर पैदल ही लौट रहे हैं।

दंतेवाड़ा लॉकडाउन का फायदा उठाकर कैंपों के पास आने की कोशिश कर रहे नक्सली

लॉकडाउन का फायदा उठाकर नक्सली कैंपों के आसपास घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। नक्सलियों के गढ़ में कैंप खुलने के बाद सुरक्षा बलों के कैंपों के आसपास नक्सलियों की नजर है। इतना ही नहीं सुरक्षित माने जाने वाले बारसूर मार्ग पर भी नक्सलियों के आवाजाही व बड़ी घटना को अंजाम देने की सूचना खुफिया विभाग को मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई है। लेकिन जैसे ही लॉकडाउन खुलेगा पुलिस के सामने बड़ी चुनौती होगी। क्योंकि नक्सलियों ने सूनी सड़कों का भी फायदा उठाकर बम लगाने की भी खबर है। जिन कैंपों के आसपास अब नक्सली पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, ये वे इलाके हैं जहां कैंप खोलने पर नक्सलियों का भारी विरोध रहा है।
अंबिकापुर शहर को छह जोन में बांटा, एक से दूसरे जोन में नहीं जा सकेंगे लोग, नियम कड़े

अंबिकापुर में काेराेना वायरस का संक्रमण राेकने लगाए गए लाॅकडाउन के लिए केंद्र सरकार ने गाइडलाइन जारी कर दी हैं। इसके तहत अब सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर जुर्माना और सजा का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही सभी नशीले पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ ही अब घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाना अनिवार्य होगा। केंद्र सरकार की ओर से गाइडलाइन जारी होते ही प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए शहर को छह जोन में बांटा गया है और अब एक जोन से दूसरे जोन में जाने पर भी लोगों के लिए प्रतिबंध होगा। काेराेना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए शासन व प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Streets dry but police personnel are deployed every 10 steps, so there is no lapse in security, so online monitoring with 50 CCTV cameras


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VDl0zE
via

Comments