विशाल डेवलपर की ओर से कोहका पुरानी बस्ती, बजरंग पारा आदि जगहा में जरूरतमंदों को लगातार सांतवे दिन 1 सप्ताह का राशन प्रदान किया गया
भिलाई| लॉक-डॉउन की स्थिति में जब पूरा देश एवं प्रदेश बंद है कई ऐसे गरीब तबके के लोग हैं जिनके लिए खाने के लाले पड़े हैं। उनके सहयोग के लिए कई व्यक्ति एवं समाज सेवी संगठन आगे आकर लोगों को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। इसी कड़ी में विशाल डेवलपर्स के प्रोपाइटर संजीव कुमार सिंह द्वारा कोहका पुरानी बस्ती, सुपेला, शिवपारा, 18 नंबर रोड, कोका पेट्रोल पंप के पीछे, वृद्धा नगर, कृष्णा नगर, खुर्सीपार, गौतम नगर आदि में रहने वाले गरीब तबके के लोगों को 1 सप्ताह का राशन का पैकेट उपलब्ध कराया गया। संजीव कुमार सिंह ने बताया कि ऐसे लोगों को यह सहायता दी जा रही है जो कि अत्यंत गरीब तबके के हैं और जिन्हें शासकीय सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सिंह ने बताया की पैकेट में 3 किलो चावल, 3 किलो आटा, आधा किलो दाल, 1 किलो आलू, आधा किलो प्याज, 200 ग्राम रसोई तेल, धनिया, मिर्ची, हल्दी पाउडर, नहाने का साबुन एवं कपड़ा धोने का साबुन दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34hycxY
via
Comments
Post a Comment