बरवाडीह | कोरोना वायरस को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा दिए गए लॉक डाउन के आदेश के बाद बरवाडीह में प्रशासन पूरी तरह से सतर्क होकर जगह-जगह मुस्तैद है। आवश्यक दुकानों को छोड़ सभी दुकानों को बंद करा दिया गया है। प्रशासन द्वारा कहीं भी अनावश्यक रूप से भीड़ नहीं लगाने के लिए घूम-घूमकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। हर चौक-चौराहों पर पुलिस बाहर से आनेवाले लोगों से पूछताछ कर रही है। इधर, सिंह एचपी गैस के संचालक संतोष सिंह ने भी लोगों से घर में ही रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गैस के कार्यालय में भीड़ न लगाएं। लोग फोन पर ही संपर्क करें, गैस सिलेंडर घर तक पहुंचा दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QJowH3
via IFTTT
Comments
Post a Comment