Skip to main content

Jharkhand daily news

लोगों को कराया भोजन

केंदुआ/पुटकी | लॉकडाउन के कारण केंदुआडीह पुलिस ने शनिवार को मुख्य सड़क के किनारे लगने वाले हर दिन के सब्जी मार्केट को थाना के समक्ष चिल्ड्रेन पार्क मैदान में शिफ्ट करा दिया। सड़क पर भीड़ लगने से सरकार द्वारा तय मापदंड का पालन नहीं हो रहा था। वहीं ट्रैफिक की व्यवस्था भी बिगड़ रही थी। केंदुआ व पुटकी इलाके में शराब की बीमारी लॉक डाउन में भी जारी है। अवैध काराेबारी दिन में बंद दुकान के सामने खड़े रहते हैं। मोबाइल पर शराब की होम डिलीवरी भी करा रहे। इस काम में मेडिकल वैन का भी उपयोग किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री व राज्य सरकार के आग्रह व निर्देश पर पुटकी थाना के प्रभारी सरोज कुमार सिंह ने करकेंद टीओपी में आज करीब 500 लोगों को खिचड़ी खिलाया। रविवार से पुटकी थाना में भोजन की व्यवस्था की जाएगी। पूर्व प्रखंड प्रमुख मनोज महतो ने करकेंद गांधी ग्राम में भोजन का वितरण किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bA5Yks
via IFTTT

Comments