Skip to main content

Jharkhand daily news

साहेबगंज. शहर के बिजली घाट पर शुक्रवार की सुबह झरना कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय लड़का नहाने के दौरान डूब गया। दो घंटे के प्रयास के बाद किसी तरह युवक को स्थानीय मछुआरों के सहयोग से निकालकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार झरना कॉलोनी के चार लड़के गंगा में नहाने के लिए स्थानीय बिजली घाट गए थे। नहाने के क्रम में चारों डूबने लगे। तीन अन्य ने तो किसी तरह अपनी जान बचा ली लेकिन दिव्यम मंडल नदी से बाहर नहीं निकल पाया।

उधर, हादसे की सूचना मिलते ही परिजन व पुलिस घाट पर पहुंची। इसके बाद स्थानीय युवक व मछुआरे दिव्यम को ढूंढने में जुट गए। दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे निकाला गया। तत्काल पुलिस ने दिव्यम को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिव्यम संध्या कॉलेज में 11वीं कक्षा का छात्र था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गंगा से नाबालिग के शव को निकालते स्थानीय लोग।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bhqVjJ
via IFTTT

Comments