Skip to main content

Jharkhand daily news


जनता कर्फ्यू के समर्थन में सभी लोग घर में बैठे रहे लेकिन बाएफ के पशु चिकित्सक संजीव कुमार शर्मा बीमार पशुओं का इलाज करने के लिए घर घर पहुंचे ।उन्होंने कहा कि अति आवश्यक कार्य हेतु ही घर से बाहर निकले। उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी मिली कि वार्ड नंबर 14 में अविनाश तिवारी के यहां पशु बीमार है। इसलिए इलाज के लिए निकल पड़े। वहीं प्रत्येक दिन की तरह अखबार बांटने वाले विकास कुमार घर घर अखबार पहुंचाते नजर आए। उन्होंने सुबह उठकर नगर उंटारी के सभी घरों में अख़बार डाला। उन्होंने कहा कि इस जनता कर्फ्यू में भी सभी लोग अख़बार पढ़ने के लिए तैयार बैठे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33BjFwK
via IFTTT

Comments