Skip to main content

Jharkhand daily news


हजारीबाग | निर्भया के दोषियों को फांसी दिए जाने पर दहेज मुक्त झारखण्ड के राष्ट्रीय संस्थापक डॉ आनन्द कुमार शाही ने कहा कि न्याय की जीत हुई है। देश की सभी माता, बहनों एवं देश की बेटियों को इंसाफ मिला है। जुर्म करने वाला कितना भी चालाक क्यो न हो पर वह न्यायिक फैसले से बच नही सकता। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रसाद ने कहा कि समाज और देश के विकास के लिए कुत्सित एवं कुंठित मानसिकता का परित्याग करके सभी को देश और समाज के विकास में तत्पर रहना चाहिए कानून का पालन करना चाहिए। आज के समय मे जो अपराध तेजी से बढ़ रहा है,उस पर अंकुश लगना चाहिए। समाज को जागरूक होना होगा। बहू बेटियों को शिक्षा देना अति आवश्यक है। दहेज मुक्त झारखण्ड के प्रदेश प्रभारी रंजना कुमारी ने कहा कि दोषियों को सजा देने में देर नहीं किया जाय।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2U8OfL5
via IFTTT

Comments