कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार को आहूत जनता कर्फ्यू का पूरे बेरमो अनुमंडल में व्यापक और अभूतपूर्व असर देखा गया। लोगों ने कोरोना के प्रकोप से बचने और स्वयं की सुरक्षा के लिए घोषित जनता कर्फ्यू का बेरमो कोयलांचल के स्वेच्छा से न केवल समर्थन किया, बल्कि जनता कर्फ्यू को शत-प्रतिशत सफल बनाया। रविवार की सुबह से शाम तक लोग अपने अपने घरों में ही रहे। इससे सड़क, बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, ऑटो स्टैंड में सन्नाटा पसरा रहा। लोग अपने-अपने घरों में सुबह में पूजा-पाठ, हवनादि में लगे रहे। वहीं, प्रधानमंत्री के आह्वान पर संध्या बेला में दिनभर का सन्नाटा थाली, घंटी और शंख ध्वनि की गूंज से टूट गया। लोगों ने अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर 5 मिनट तक लगातार ताली, थाली, घंटी आदि बजाकर देश के डॉक्टरों, नर्स, स्टाफ, सफाई कमियों आदि का हौसला बढ़ाया।
जनता कर्फ्यू के दौरान अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम ने सायरन बजाकर लोगों को अलर्ट किया। जबकि शाम को थाली, घंटी की आवाज के बीच पुलिसिया हूटर बजाकर लोगों की हौसला अफजाई की। प्रखंड के प्रशासनिक अधिकारी भी क्षेत्र का भ्रमण कर इस पूरी स्थिति का जायजा लेते देखे गए। फुसरो में भी सुबह 7 से 9 बजे रात्रि तक जनता कर्फ्यू के आह्वान को जनता ने पूर्ण समर्थन दिया। यहां सभी दुकानें बंद पाई गईं तथा सड़कें वीरान रहीं। लोग सुबह से ही अपने अपने घरों के अंदर बैठे रहें। केवल मेडिकल दुकानें, पेट्रोल पंप और एटीएम ही खुले रहे। सड़कों पर न ही बसें दिखीं और न ही ऑटो। फुसरो में भी लोगों ने स्वेच्छा से ही जनता कर्फ्यू में अपनी भागीदारी निभाई और शाम को पांच बजते
ही अपने-अपने घरों के बाहर जमकर थाली, घंटी और शंख बजाए। इधर, जनता कर्फ्यू के दौरान
बेरमो अनुमंडल स्थित सीसीएल की तीनों परियोजनाओं- ढोरी, बीएंडके और करगली में उत्पादन के साथ-साथ निष्पादन का काम भी प्रभावित हुआ।
इसी क्रम में फुसरो के एक व्यवसायी जीत छाबड़ा एक अलग पहल करते हुए संध्या में गुलाब फूल के साथ निकले। उन्होंने जनता कर्फ्यू के दौरान भी सड़कों पर अपनी सेवा देकर पेट्रोलिंग करने वालें जवानों को फुसरो यूको बैंक के समीप गुलाब का फूल देकर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद मेडिकल दुकानदारों, अस्पताल कर्मियों आदि जगहों पर राष्ट्रहित में अहर्निश सेवा देने वाले लोगों को गुलाब देकर आभार जताया।
ताली, थाली घंटी आदि बजाते लोग।
फुसरो बाजार में पसरा सन्नाटा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vIfeUn
via IFTTT
Comments
Post a Comment