तेनुघाट | झारखंड पेंशनर कल्याण समाज का बेरमो अनुमंडलीय शाखा 22 से 31 मार्च की अवधि में बंद कर दिया गया है। तेनुघाट शाखा के सचिव छोटन राम ने बताया कि कोरोनावायरस के चलते कार्यालय को बंद कर दिया गया है। वहां किसी भी तरह का काम नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों से 22 मार्च को आहूत जनता कर्फ्यू सफल बनाने की अपील भी की है। कहा कि इससे बचने के लिए हमें खुद सतर्क रहना होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39bzIm6
via IFTTT
Comments
Post a Comment