कोरोना वायरस महामारी को रोकथाम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जनता कर्फ्यू का असर अनुमंडल मुख्यालय में पूरी तरह दिखा। निर्धारित समय के बाद जैसे-जैसे समय बीतता गया सड़के पूरी तरह वीरान हो गई। छोटे-बड़े प्रतिष्ठान बंद रहे। गाड़ियों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। हालांकि इस मामले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय दिखा। पुलिस प्रशासन की गस्ती लगातार सड़कों पर जारी था। जनता कर्फ्यू के दिन और दिन के अपेक्षा बड़ी वाहनों का परिचालन कम था इसके बावजूद पुलिस प्रशासन के द्वारा वाहन के चालकों से जानकारी देने के बाद वहां चालक खाली जगहों पर वाहन खड़ा कर दिये। जनता कर्फ्यू के कारण अनुमंडल का मुख्य बाजार सहित अन्य दुकानें भी बंद दिखे। प्रधानमंत्री के आह्वान पर लोग अपने अपने घरों में दुबके रहे। उत्तर प्रदेश झारखंड की सीमा पर जहां प्रतिदिन सैकड़ों बड़े वाहनों का पड़ाव दिखता था जनता कर्फ्यू के कारण पूरी तरह सन्नाटा रहा। अनुमंडल के भीड़भाड़ वाले इलाके रेलवे स्टेशन ,हनुमान मोड़ हेन्हो मोड़ ,बस स्टैंड ,लड़की स्कूल चौक, गोसाई बाग मैदान, धुरकी मोड़, ब्लॉक मोड, सहित अन्य चौक चौराहा पर भी जनता कर्फ्यू के कारण पूरा दिन सन्नाटा रहा। जनता कर्फ्यू के कारण छोटे दुकानदार भी अपनी प्रतिष्ठा ने बंद रखे थे। सरकारी आवासों पर रह रहे कर्मियों भी अपने अपने आवासों मैं दुबके रहे।
बड़े वाहन चालकों को समझाते पुलिस के जवान।
झारखंड-उत्तर प्रदेश की सीमा पर पसरा सन्नाटा।
कर्फ्यू के दौरान वीरान सड़क व बंद पड़ी दुकानें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vLj6UC
via IFTTT
Comments
Post a Comment