Skip to main content

Jharkhand daily news


कोरोना वायरस महामारी को लेकर लोगों के बीच जागरूकता का असर प्रशासनिक अधिकारियों से ज्यादा प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया के माध्यम से दिखा। दूसरे राज्यों में काम कर रहे लोगों के घर वापस लौटते ही लोग स्वास्थ्य जांच के लिए स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल मैं पहुंचाने लगे। दूसरे रात से पहुंचने वाले 2 दर्जन से अधिक लोगों का 2 दिनों के अंदर स्वास्थ्य जांच अनुमंडल अस्पताल में किया गया। अनुमंडल अस्पताल में दूसरे रास्ते आने वाले मरीजों का पूरी जानकारी लेने के बाद छुट्टी कर दिया जा रहा है। अब तक अनुमंडलीय अस्पताल में दूसरे राज्य से आकर स्वास्थ्य जांच कराने वाले लोगों में चेन्नई से लौटने वालों में थाना क्षेत्र के सल्सलादी गांव निवासी कुलदीप राम, हुलहुला ग्राम के रविंद्र नाम, बंशीधर नगर निवासी संतोष ठाकुर, विकास ठाकुर, कर्नाटक से लौटने वाले मैं धुरकी थाना क्षेत्र के कटहर कला ग्राम निवासी अखिलेश चौधरी तथा अजय चौधरी, दिल्ली से लौटने वालों में रमुना थाना क्षेत्र के अजय कुमार ,पंकज लाल, जितेंद्र कुमार, बंशीधर नगर के हेन्हो गांव निवासी शशि पासवान, कुश यादव, महाराष्ट्र से लौटने वालों में कुशदंड ग्राम निवासी अशोक राम, अधौरा ग्राम निवासी सन्तोष बैठा, पीपरडीह ग्राम निवासी धर्म पासवान, गुजरात से लौटने वालों में दिनेश पाल ,सतीश पासवान अधौरा ग्राम निवासी नागेंद्र कुमार, पुणे से लौटने वालों में थाना क्षेत्र के जेतपुरा ग्राम निवासी राजेश राम, जयपुर से लौटने वालों में मंगरदह ग्राम निवासी शिव नारायण सिंह का नाम शामिल है। अस्पताल के उपाधीक्षक सुचित्रा कुमारी ने बताया कि दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को पूरी जानकारी ली जा रही है। अब तक जितने लोग अस्पताल पहुंचे हैं उनकी जानकारी के अनुसार किसी तरह का कोरोना वायरस से संबंधित लक्षण नहीं दिखे हैं उन्हें कोरोना वायरस बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जानकारी उपलब्ध कराया जा रहा है और उन्हें घर भेज दिया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vMlj28
via IFTTT

Comments