काेराेना वायरस की राेकथाम काे लेकर नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा अभियान बुधवार काे तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार काे वार्ड 9 स्थित करकेंद बाजार अाैर पुटकी में सड़काें के साथ-साथ अासपास के घराें काे पानी अाैर ब्लीचिंग पाउडर से सेनेटाइज किया गया। करकेंद में नगर अायुक्त की माैजूदगी में यह अभियान चलाया गया। करकेंद माेड़ से लेकर करकेंद सरकारी स्कूल तक यह अभियान चलाया गया। छाताटांड़ अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी रितेश कुमार सिंह की देखरेख अाैर वार्ड 9 की पार्षद सावित्री देवी की माैजूदगी में यह अभियान चलाया गया। रितेश कुमार सिंह के अनुसार करकेंद के बाद पुटकी में भी सड़काें काे सेनेटाइज किया गया।
वार्डाें में हाे रही है फाॅगिंग
करकेंद पहुंचे नगर अायुक्त चंद्रमोहन कश्यप ने बताया कि काेराेना की राेकथाम के लिए प्रत्येक दिन चार से पांच वार्डों में फाेगिंग का काम कराया जा रहा है। सभी पदाधिकारियाें काे हर दिन की रिपाेर्ट भी मांगी जा रही है। इस कार्य में वार्ड पार्षदाें की भी मदद ली जा रही है। उन्हाेंने बताया कि नालियाें की साफ-सफाई का काम पहले से ही चल रहा है। इसके लिए अलग से सभी वार्ड में सफाईकर्मियाें की टीम गठित की गई है। नालियों की सफाई के साथ उसमे ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव किया रहा है।
रैमकी ने भी लगाया जाेर
एक अाेर जहां निगम की टीम नालियाें की सफाई अाैर सड़काें काे सेनेटाइज करने में जुटा हुअा है, वहीं साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत डाेर टू डाेर कचरा उठाव का काम कर रही रैमकी कंपनी के मजदूर भी सफाई कार्य में जाेर-शाेर से जुटे हुए हंै। धनबाद अाैर झरिया के अलग-अलग वार्डाें से हर दिन कचरे का उठाव नियमित किया जा रहा है। रैमकी के प्राेजेक्ट इंचार्ज प्रणव पटनायक ने बताया कि काेराेना काे देखते हुए सफाई कर्मियाें काे अावश्यक संसाधन भी उपलब्ध कराया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3am1rSf
via IFTTT
Comments
Post a Comment