कोरोना वायरस से निपटने में राशि की कोई दिक्कत नहीं हो। इसके लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधि आगे आ रहे हैं। चतरा के विधायक सह झारखंड सरकार में श्रम एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने अपने मद से 25 लाख रुपए दिया है। इसी तरह सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशुन कुमार दास ने भी कोरोना से बचाव के लिए 20 लाख रुपए देने की अनुशंसा डीसी से किया है। जनप्रतिनिधियों ने डीसी को लिखे पत्र में कहा है कि उनके मद की राशि से कोरोना के रोकथाम व इससे पीड़ित पर खर्च किया जाए। मंत्री व विधायक ने जिला प्रशासन से कोरोना पर विशेष सतर्कता बरतने एवं इसके रोकथाम के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है। इससे पूर्व स्थानीय सांसद सुनील कुमार सिंह ने भी लोकसभा क्षेत्र के पांच विधानसभा चतरा, सिमरिया, पांकी,मनिका व लातेहार के लिए बीस- बीस लाख रुपये दिया है। मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने आमलोगों से सरकार व जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करने तथा घरों में रहकर महामारी से मिलकर लड़ने की अपील किया है। उन्होंने कहा है कि जागरूकता व सावधानी ही कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय है। सभी लोग लाॅकडाउन के दौरान घरों में रहें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
सत्यांद भोक्ता और किशुन दास।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3drY8ee
via IFTTT
Comments
Post a Comment