कोरोना वायरस बीमारी को लेकर अनुमंडल के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों ने भी कमर कस लिया है। विश्व विख्यात बंशीधर मंदिर काे दर्शनार्थियों के लिए बंद किए जाने के बाद मंदिर परिसर में सन्नाटा छाया रहा। मंदिर का मुख्य द्वार बंद हो जाने के बाद इसके आसपास की पूजा सामग्री की दुकानें बंद रही। शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार तथा थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने बंशीधर मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसडीपीओ ने मंदिर की सुरक्षा में लगे जवानों को आवश्यक निर्देश देते हुए मंदिर के इर्द-गिर्द सुरक्षा के दृष्टिकोण से घूमने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मंदिर की सुरक्षा में लगे कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। हालांकि मंदिर में दर्शनार्थियों को जानकारी देने के लिए ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश प्रताप देव द्वारा दो लोगों को नियुक्त किया गया है। दोनों व्यक्ति मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने वाले लोगों को समुचित जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। वहीं बंशीधर मंदिर मैं कोरोना वायरस से मुक्ति और विश्व कल्याण के लिए विशेष अनुष्ठान नारायण कवच पाठ प्रारंभ किया गया है। अनुष्ठान मंदिर के आचार्य और पुजारियों द्वारा किया जा रहा है। आचार्य श्रीकांत मिश्रा ने बताया कि नित्य पूजन और आरती के साथ राग भोग लगाया जाएगा साथ ही नारायण कवच का निरंतर पाठ होगा।
मंदिर परिसर की सारी दुकानें बंद हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xaB6YO
via IFTTT
Comments
Post a Comment