बोकारो | चास नगर निगम के वार्ड संख्या 34 में वार्ड पार्षद के चुनाव को लेकर ग्रामीण 23 मार्च को कुशलबांधा स्थित हरिमंदिर में बैठक करेंगे। बैठक में चुनाव सहित कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। विस्थापित बेरोजगार एकता पार्टी के अध्यक्ष ईश्वरलाल महतो ने बताया कि विस्थापित क्षेत्रों में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए 23 मार्च को कुशलबांधा हरिमंदिर में लोगों को विशेष जानकारी देंगे। लोगों को बताया जा रहा है कि निजी स्वच्छता और किसी से शारीरिक दूरी बनाए रखें। बार-बार हाथों को साफ करते रहें, हाथों को साबुन और पानी से धोएं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3advXxU
via IFTTT
Comments
Post a Comment