Skip to main content

Jharkhand daily news

रांची. बिजली वितरण निगम, रांची सर्किल में रांची के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी पहल की है। रांची अधीक्षण अभियंता पीके श्रीवास्तव ने रांची सर्किल अंतर्गत सातों कार्यपालक अभियंता का व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। इन नंबरों पर बिजली से संबंधित सूचनाएं अदान-प्रदान की जा सकेगी।

इस तरह के लिए कर सकते हैं संपर्क
इन व्हाट्सएप नंबर पर आम बिजली उपभोक्ता नया कनेक्शन लेने, बिल सुधार, बिजली आपूर्ति से संबंधित जानकारी, जले ट्रांसफर्मर को बदलने, बिजली बिल जमा करने एवं बिजली से संबंधित अन्य जानकारियों को शेयर कर सकते हैं। इसमें प्राप्त शिकायतों का निगम त्वरित कार्रवाई करेगा।

नाम व्हाट्सएप नंबर क्षेत्र
गौतम मुखर्जी ईई डोरंडा 9431135608 डोरंडा, हटिया, तुपूदाना, धुर्वा, हीनू, बिरसा चौक व आसपास के क्षेत्र।
राजेश मंडल ईई न्यू कैपिटल 9431135620 कांके, कांके रोड, अपर बाजार, कचहरी, पहाड़ी मंदिर, रातू रोड व आसपास के क्षेत्र।
शंभुनाथ चौधरी ईई कोकर 9431135615 कोकर, कांटा टोली, बूटी मोड़, बरियातू, आरएसीएच व आसपास के क्षेत्र।
सुशील भगत ईई सेंट्रल 9431135613 मेन रोड, हरमू, कडरू, अशोक नगर, हिंदपीढ़ी पुरानी रांची, किशोर गंज व आसपास के क्षेत्र।
अमित कुमार ईई ईस्ट 9431135614 ओरमांझी, टाटीसिल्वे, होटवार, इरबा, रूक्का, विकास व आसपास के क्षेत्र।
महादेव मुर्मू ईई वेस्ट 9431135664 रातू मांडर, बेड़ो, पिस्का मो़ड़, मधुकम, पंडरा, हेहल, हेसल, इटकी रोड व आसपास के क्षेत्र।
केके पासवान ईई खूंटी 9431135616/7488880619 खूंटी, तोरपा और आसपास के क्षेत्र।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रांची सर्किल अंतर्गत सातों कार्यपालक अभियंता का व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2x98ak3
via IFTTT

Comments