भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी ने चेचरिया स्थित आवास में प्रेसवार्ता कर कहा कि झारखंड विकास मोर्चा का विधिवत विलय भारतीय जनता पार्टी में हो चुका है। जिसकी मान्यता भारत के निर्वाचन आयोग ने छ मार्च को बाकायदा आदेश जारी कर दे दी है। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी वर्तमान सरकार के प्रभाव में न आकर बाबूलाल मरांडी को प्रतिपक्ष के नेता के रूप में अभी तक मान्यता न देकर लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बार बार स्पीकर रविंद्र महतो संविधान विशषज्ञों से परामर्श की बात कर रहे हैं तथा उक्त मामले का टाल मटोल करते हैं।उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी की लोकप्रियता से सरकार काफी भयभीत एवं डरी हुई है। जिस कारण बाबूलाल मरांडी जैसे एक सच्चे राज्य के नेता तथा गरीबों के मसीहा के साथ सरकार ने अभी तक स्पीकर के द्वारा अन्याय करा रही है तथा सच पर पर्दा डालने का काम कर रही है जो कभी सफल नहीं होगा। उन्होंने राज्यपाल से एयल किया है कि बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष घोषित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को निर्देश देने का कष्ट किया जाए, जिससे लोकतंत्र बच सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dm8MU4
via IFTTT
Comments
Post a Comment