Skip to main content

Jharkhand daily news

रांची.कोरोना वायरस से जंग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक देशवासियों से जनता कर्फ्यू लगाने का आग्रह किया है। रांची कोरोना को हराने में जुटी है। वायरस का संक्रमण एक-दूसरे में न हो इसके लिए शहर कर्फ्यू को सफल बनाने को तैयार है। पर, दैनिक भास्कर शहरवासियों से अपील कर रहा है कि कर्फ्यू से पहले अफरातफरी ठीक नहीं। जरूरत की चीजों की खरीदारी के लिए बाजारों और दुकानों में भीड़ का हिस्सा बनकर हम कोरोना को फैलने का मौका देंगे। इसलिए जैसे कर्फ्यू के पहले धारा-144 लगती है, वैसी ही प्रक्रिया अपनाएं। भास्कर बता रहा है कि कोरोना को चित करने के लिए ये निषेधाज्ञा अच्छी है...

1. दुकानदार आपाधापी रोकने के लिए लोगों को बारी-बारी से बुलाएं
जनता कर्फ्यू और रविवार होने से लोग शनिवार को घरेलू सामान खरीदने के लिए बाजार और दुकानों में आपाधापी मच सकती है। ऐसे में दुकानदारों की भी जिम्मेवारी है कि भीड़ न करें। दुकान में पांच या पांच से अधिक ग्राहक आने पर उनसे थोड़ी देर में आने का आग्रह करें।

2. आज शाम पांच से नौ बजे तक लोग खुद मिनी कर्फ्यू लगाएं
रविवार को 14 घंटे तक जनता कर्फ्यू लगेगा, पर आप शनिवार को शाम 5 बजे से 9 बजे तक मिनी कर्फ्यू लगाइए। यानी चार घंटे घर से नहीं निकलें। वीकएंड होने के कारण लोग शाम को बाजारों और चौक-चौराहों पर जुटते हैं। पर, ये जुटान खतरनाक हो सकता है।

3. कालाबाजारी और मुनाफाखोरी छोड़िए, अभी सेवा भाव जगाइए
कोरोना के बहाने बाजारों में कालाबाजारी बढ़ गई है। सेनेटाइजर, हैंड वॉश और अन्य जरूरी दवाओं की मुनाफाखोरी बढ़ गई है। मुनाफाखारों से भास्कर की अपील है कि इस मांग का फायदा न उठाएं। ऐसे समय में सेवा भाव और मिलकर लड़ने की जरूरत है।

झारखंड चैंबर की अपील- जरूरी सामान घरों में इकट्‌ठा नहीं करें, कई महीनों का खाद्यान्न है उपलब्ध

  • चैंबर अध्यक्ष कुणाल आजमानी ने कहा- जरूरी सामान की उपलब्धता कम होने की आशंका में लोग घरों में सामान जमा कर रहे हैं। यह गलत कदम है।
  • राज्य में सभी जरूरी सामान पर्याप्त हैं। सभी जगह से सप्लाई जारी है। एक-दो नहीं, बल्कि कई महीनों तक भी राज्य में खाद्यानों की कोई कमी नहीं होगी।
  • आजमानी ने कहा- ना ही किसी चीज के दाम बढ़ने की संभावना है। 150 रुपए में मिलने वाला सेनिटाइजर चैंबर लोगों को दो दिन बाद सिर्फ 100 रुपए में देगा।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बीच शहर का ब्रिज, ऐसी रही रफ्तार।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33BuGOH
via IFTTT

Comments