Skip to main content

Jharkhand daily news


स्वयं सेवी संस्था दो कदम बोकारो की पहल पर जैविक कृषि विकास आधारित कार्यक्रम के तहत जरीडीह प्रखंड के गांगजोरी पंचायत के जातगोड़ी, पदनाटांड़, डुमरीडीह में उन्नत कृषि के लिए विशेषज्ञों की टीम क्षेत्र भ्रमण करेगी। शनिवार काे तपसील जाति आदिवासी प्रकटन कृषि विकास शिल्प केंद्र पश्चिम बंगाल के सचिव सोमेन कोले ने भ्रमण किया। भ्रमण के बाद गांगजोरी पंचायत भवन में किसानों एवं महिला ग्रुप की सदस्यों के साथ बैठक की गई। तपसील के सचिव सुमन ने कहा इस प्रखंड में 150 एकड़ बंजर भूमि में तकनीकी कृषि एवं जैविक कृषि की जाएगी। इसमें किसान सहयाेग कर रहे हैं। किसानों की आमदनी को बढ़ाना व उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाना लक्ष्य है। कृषि कार्य से किसानों के 200 परिवारों को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य है। किसानों की जमीन पर नींबू, कुसुम, आम, केला, मशरूम, सहजन, मछली व मुर्गी पालन, टमाटर, करेला, दूध उत्पादन एलोवेरा, तरबूज, मूंगफली, खीरा, सीताफल अादि की खेती व्यापक पैमाने पर की जाएगी। इस अवसर पर गांगजोरी के पूर्व मुख्य श्रीधर महतो, मुकुंद मुरारी, आनंद, रमेश कुमार, महेश कुमार, सूरज देव कुमार, महिला कल्याण समिति के श्याम कुंवर भारती, दो कदम से विजय कुमार आदि उपस्थित रहे। इसमें किसानों से सहयोग करने की अपील की गई है।

बंजर भूमि का निरीक्षण करते विशेषज्ञों की टीम एवं संस्था के लोग।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bokaro News - will cultivate 150 acres of barren land


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WAQGaD
via IFTTT

Comments