रांची/डकरा. सीसीएल (सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड) एनके एरिया डकरा महाप्रबंधक कार्यालय के वित्त प्रबंधक अजॉय कुमार चंद्रा को एक ठेकेदार से 2 हजार की रिश्वत लेते शुक्रवार को सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार किया। ठेकेदार कीशिकायत पर सीबीआई टीम ने सादे वर्दी में महाप्रबंधक कार्यालय स्थित उनके चेंबर से ठेकेदार के द्वारा दिये गए रुपए के साथ दबोच लिया। उधर, जैसे ही महाप्रबंधक कार्यालय में सीबीआई की छापा पड़ा, कई अधिकारी अपने कैबिन मेंताला लगाकर भाग निकले।
टीम ने चंद्रा को कार्यालय से सीधे वीआईपी गेस्ट हाउस लेकर पहुंची। जहां बंद कमरे में चंद्रा से पांच घंटे तक टीम के सदस्यों ने पूछताछ की। इसके बाद उसके सीसीएल आवास पर छापेमारी की। कागजी कार्रवाई के बाद सीबीआई टीमफाइनांस मैनेजर को अपने साथ रांची ले गई।
सीबीआई टीम पत्रकारों को जानकारी देने से कतराती रही
फाइनांस मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ कर रहे सीबीआई अधिकारियों ने स्थानीय पत्रकारों को इस मामले की कोई जानकारी नहीं दी। बार-बार पूछने पर बताया गया कि कोई भी बयान देने के लिए वे अधिकृत नहीं हैं। इस संबंध मेंजानकारी मुख्यालय के बड़े अधिकारी ही दे सकते हैं। हालांकि कई बार फोटो खिंचने से भी वे पत्रकारों को मना करते रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bbzuNa
via IFTTT
Comments
Post a Comment