Skip to main content

Jharkhand daily news


बरही | बरही में जनता कर्फ्यू का व्यापक असर दिखा। सभी लोग जनता द्वारा जनता के लिए किए जा रहे जनता कर्फ्यू का भरपूर समर्थन किए। कर्फ्यू का निष्ठा से पालन किया, सुबह 7 बजे से 9 बजे तक घर से बाहर नही निकले। कर्फ्यू के सफलता का प्रमाण यहां के सुनसान सड़कें एवं शांत गलियों ने दिया। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए आह्वान पर सभी लोग संध्या पांच बजे अपने अपने घर के खिड़की दरवाजों सहित बालकनियों के पास खड़े होकर कोरोना जैसे महामारी में 24 घंटा जनता के सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षा कर्मी, महामारी के रोकथाम में जुटे सरकारी कर्मी, महामारी से बचाव के लिए तैनात स्वास्थ्य कर्मी, महामारी की स्थिति से अवगत कराने वाली मीडिया कर्मी व जरूरी खाद्य आपूर्ति कराने वाले दुकानदारों को दिल से आभार व्यक्त करने के लिए सभी लोग थाली, बर्तन बजाकर उनका अभिवादन किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2J67IWa
via IFTTT

Comments