Skip to main content

Jharkhand daily news


बंशीधर नगर |कोरोना वायरस महामारी के रोकथाम को लेकर बंशीधर नगर अनुमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में जनता कर्फ्यू को लेकर हेलीकॉप्टर द्वारा छिड़काव कराने की चर्चा जोरों पर रही। जनता कर्फ्यू का असर शहरी इलाका से ज्यादा ग्रामीण इलाकों में देखा गया। रविवार को जनता कर्फ्यू का समय निर्धारित से पहले ही ग्रामीण क्षेत्रों में महिला एवं पुरुष दैनिक कार्य को पूरा कर घरों में बंद हो गए। लोगों में इस बात की चर्चा है जोड़ों पर थी कि प्रधानमंत्री के द्वारा इस महामारी को रोकने के लिए जनता कर्फ्यू लगाया गया है जिसमें सुबह 7:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक घरों में बंद रहना। इस निर्धारित समय के अंदर सरकार ने छिड़काव करा कर कोरोना वायरस के विषाणु को समाप्त करेगी। इस चर्चा में सबसे ज्यादा चर्चाएं महिलाओं के बीच था। ग्रामीण इलाकों में महिलाएं अपने अपने घरों के बच्चों को घर में रहने तथा छिड़काव होने की बात कह रहे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bgzrj8
via IFTTT

Comments