Skip to main content

Jharkhand daily news


धनबाद | काेराेना वायरस के कारण देश में जारी लाॅक लॉकडाउन के दाैरान काेल पेंशनराें काे समय पर पेंशन मिलती रहेगी। इस संबंध में सीएमपीएफ के अायुक्त अनिमेष भारती के निर्देश पर क्षेत्रीय अायुक्त नवीन कुमार की अाेर से अादेश जारी किया गया है। गृह मंत्रालय ने पेंशन अाैर वेतन भुगतान काे आवश्यक सेवा मानते हुए सरकारी कर्मियाें का समय पर वेतन भुगतान करने का सभी विभागाें काे निर्देश जारी किया है।

सीएमपीएफ में काम करने वाले अधिकारियाें अाैर कर्मियाें के साथ समय पर वेतन भुगतान के साथ पेंशनरों को वक्त पर पेंशन देने को कहा गया है। साथ ही कॉलाेनियाें में साफ-सफाई, बिजली अाैर पानी की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने का भी अादेश दिया गया है। पेंशन अाैर वेतन भुगतान के अलावा मेडिकल बिल के भुगतान के प्रति गंभीरता दिखाने का भी मातहतों को आदेश दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UBx2sv
via IFTTT

Comments