जमशेदपुर.बागबेड़ा के रोड नंबर 6 निवासी जितेंद्र सिंह ने पत्नी रीना सिंह और दो मासूम बच्चों अादित्य (10) और कार्तिक (4) की चाकू मारकर हत्या कर दी। तीनों को पेट व पीठ में चाकू मारा। आदित्य साकची दयानंद पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। पुलिस से बचने के लिए जितेंद्र ने अपनी गर्दन और पेट में चाकू मारा। जब आसपास के लोग पहुंचे तो देखा कि उसने पेट में घोंपे चाकू को हाथ से पकड़ रखा था। चार साल के कार्तिक के पेट से अतड़ी बाहर निकली थी। उसके गंजी, पेट और छाती के हिस्से में खून लगा था। पड़ोसियों ने लहूलुहान अवस्था में जितेंद्र काे सोमवार सुबह टीएमएच में भर्ती कराया। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतका के भाई के बयान पर जितेंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
बागबेड़ा पुलिस के समक्ष घायल जितेंद्र ने टीएमएच में अपना अपराध स्वीकार किया है। उसने बताया कि कर्ज और पत्नी से विवाद से तंग आकर घटना को अंजाम दिया। उसने दो लोगों से कर्ज लिया था, जिसे चुकाने के लिए वह पत्नी के जेवर को बंधक रखना चाहता था। इसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। वहीं, दूसरी तरफ घटना के बाद जांच में पाया कि जितेंद्र सिंह के कमरे की अलमारी खुली हुई थी। जेवर और सामान जमीन पर बिखरे थे।
जितेंद्र पहले तल्ला पर परिवार के साथ रहता था। नीचे उसका भाई, माता-पिता रहते थे। घटना के बाद पड़ोसियों ने सीढ़ियों का दरवाजा तोड़ा, जिसके बाद घटना की जानकारी हुई। घटनास्थल को देखने से एेसा लगता था कि किसी बाहरी ने लूटपाट के इरादे से घटना को अंजाम दिया है। घटनास्थल से चाकू, खून का सैंपल, पलंग की चादर, मोबाइल समेत कई अन्य सामान पुलिस ने जब्त किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dpde4f
via IFTTT
Comments
Post a Comment