जहां एक तरफ इलेक्ट्रो स्टील प्रबंधन अपने कर्मचारियों के हित में कई फैसले लेकर उन्हें कोरोना के प्रकोप से बचाने का प्रयास कर रहा है, वहीं प्लांट के कर्मचारी भी कई माध्यमों से अपने सहकर्मियों तक कोरोना के खतरे अाैर बचाव की जानकारी पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। कर्मचारियों ने संयंत्र परिसर में नुक्कड़ नाटक आयोजित कर अपने सहकर्मियों को कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया। इस नुक्कड़ नाटक का वीडियो शूट कर सभी कर्मचारियों को दिखाया जा रहा है जिससे कर्मचारियों को सही जानकारी मिले।
कर्मचारियों काे संक्रमण से बचाव हेतु वीडियो शूट करके जागरूकता फैलाई जा रही है। जिससे कर्मचारियाें को इस बीमारी को समझने में आसानी हो रही है। वे इसे अपने लाेगाें के बीच भी बता रहे हैं। इधर कर्मचारियाें काे कहा गया है कि वे घर से ही काम करें।
लोगों को जागरूक करते पदाधिकारी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3djsPSN
via IFTTT
Comments
Post a Comment