Skip to main content

Jharkhand daily news


कोरोना वायरस को लेकर लोगों में विशेष जागरूकता देखी गई । समर्पित भाव से पहली बार अपनी दुकानों को बंद रखना घरों से बाहर नहीं निकलना 22 मार्च 2020 एक यादगार एवं ऐतिहासिक दिन बन गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर महज एक दिन में ही भारत ने पूरे विश्व में अदभुत एवं अकल्पनीय इतिहास रच दिया। साथ ही शाम काे पांच बजते ही लाेग अपने घराें के दरवाजाें अाैर खिड़कियाें के पास खड़े हाेकर थाली अाैर घंटी बजा रहे थे। जाे बंद समर्थन का सबसे बड़ा प्रमाण रहा।

बड़कागांव प्रखंड भी इससे अछूता नहीं रहा । 22 मार्च को कोरोना वायरस को भगाने के लिए जनता कर्फ्यू का विशेष असर देखा गया। प्रखंड के तमाम पंचायतों के गली, मोहल्ले, गांव, कस्बा, बाजार सभी वीरान पड़े नजर आए। हर तरफ जनता कर्फ्यू का लोग समर्थन करते नजर आए। लोग अपने-अपने घरों में आज अहले सुबह से रात 9:00 बजे तक बाहर नहीं निकले। कई ऐसे देश प्रेमी भी देखे गए जो अपने मंदिर मस्जिद में जाकर पूजा अर्चना, नमाज अदा कर कोरोना वायरस को भगाने के लिए ईश्वर से कामना की दुआएं मांगी। मसीही परिवार ने यीशु मसीह की अपने घरों में प्रार्थना सभा की और कोरोना को भगाने तथा लोगों की उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। 22 मार्च की जनता कर्फ्यू को लेकर कई बुजुर्गों ने माना है कि अपने जन्म के बाद आज तक ऐसा जनता कर्फ्यू (यानी स्वेच्छा से बंदी) कभी नहीं देखी थी।

आम लोगों में करोना वायरस को लेकर विशेष जागरूकता देखी गई ः आर्थिक दृष्टिकोण से जनता कर्फ्यू को देखा जाए तो प्रखंड से लोगों ने अपनी स्वास्थ्य को बचाने के लिए करोड़ों रुपए यूं ही न्यौछावर कर दिए । लोगों में एक गजब की समर्पण की भावना दिख रही थी। जनता कर्फ्यू को सफल बनाने में प्रशासन की ओर से सीओ सह बीडीओ वैभव कुमार सिंह, एसडीपीओ भूपेंद्र प्रसाद रावत, थाना प्रभारी स्वप्न कुमार महतो के अलावा जनप्रतिनिधियों ने सोशल मीडिया पर निरंतर लोगों को जागरूक करते रहे। इतनी बड़ी सफल आयोजन को लोग अदभुत और अकल्पनीय बता रहे हैं।

बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरीजों के इलाज के लिए निरंतर खुली रही और मरीजों की इलाज किया गया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीएन प्रसाद के द्वारा बताया गया कि अगर किसी मरीज को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका हो तो वे जांच के लिए बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं। रांची रिम्स में उनका जांच कराया जाएगा। इसके अलावा विभाग ने आम जनों से अपील किया है कि जो भी देश विदेश से लोग अपने गांव आते हैं उसकी सूचना संबंधित नर्स को अवश्य दें।

जनता कर्फ्यू देश हित में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह पर पूरे हिंदुस्तान में शहर गांव, कस्बा, गली, मोहल्ले बाजार सब जगह जनता स्वेच्छा से जनता कर्फ्यू का बढ़-चढ़कर स्वागत किया एवं निष्ठा पूर्वक पालन भी किया। सेटेलाइट के रविवार की तस्वीरों के हिसाब से पूरे हिंदुस्तान में टोटल लॉकआउट का पालन किया गया। भारत ने पूरे विश्व के लिए अनूठी मिसाल कायम की। इससे देश में कोरोना का चैन टूटने में काफी मददगार साबित हुआ। इतना ही नहीं प्रदूषण का स्तर काफी नीचे आया आज पूरा देशवासी अपने जीवन की रक्षा के लिए तत्पर हैं। लोग आगे बढ़ चढ़कर करोना को भगाने के लिए अपने अपने स्तर से योगदान दे रहे हैं। हमें प्रार्थना करना चाहिए डॉक्टरों नर्सों के लिए पुलिस प्रशासन के लिए जो अपनी जान पर खेलकर हम लोगों की रक्षा के लिए वे जानलेवा वायरस कोरोना से बचाने का प्रयास कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2U8HwR8
via IFTTT

Comments