Skip to main content

Jharkhand daily news


मालकेरा उत्तर पंचायत सचिवालय भवन में सरकार के दिशा निर्देश पर बन रहे आईसोलेशन वार्ड का आसपास के लोगों ने विरोध किया। वार्ड बनाने पहुंची मुखिया लीला देवी एवं पंचायत सचिव रवींद्र को लोगों ने वार्ड बनाने से रोक दिया। हो हंगामा करते हुए लोगों ने कहा कि यहां वार्ड बनने नहीं दिया जाएगा। वार्ड ही बनाना है तो कूछ दूरी पर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में बनाया जाए। इस दौरान तू-तू, मैं-मैं भी हुई। एक वार्ड सदस्य ने मुखिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुखिया द्वारा उनलोगों को कोई जानकारी तक नहीं दी जाती है। लोगों को हंगामा करते देख मामले की जानकारी कतरास पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने आसपास के लोग एवं मुखिया व पंचायत सचिव से मामले की जानकारी ली। पंचायत सचिव रवींद्र ने कहा कि सरकार का गाईड लाइन है कि सचिवालय में पंाच बेड वाला आईसोलेशन वार्ड बनाया जाए। हंगामा के बीच सचिवालय में आईसोलेशन वार्ड बनाया गया। बताया जाता है कि सुबह में ही सचिवालय के आसपास के लोगों में अफवाह फैली कि यहां मरीजों को रखा जाएगा। जब मुखिया और पंचायत सचिव वार्ड बनाने पहुंचे तो लोग विरोध करने लगे। पंचायत सचिव ने मामले की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दूरभाष पर दे दी है।

बलियापुर के 23 पंचायत भवनाें में लगे 5-5 क्वाॅरेटाइन के बेड

बलियापुर | बलियापुर प्रखंड के 23 पंचायत भवन में मुखिया के माध्यम क्वॉरेंटाइन के पांच बेड लगाए गए हैं। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित भवन में 15 बेड का क्वॉरेंटाइन बेड लगाने का कार्य किया जा रहा है। बीडीओ रतन कुमार सिंह का कहना है कि कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजाें की जांच रिपोर्ट आने तक पंचायत भवन के क्वॉरेंटाइन बेड में 14 दिन की के लिए रखा जाएगा। इसके अलावा बाहर से आए कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजाें की जांच के बाद पंचायत भवन के क्वॉरेंटाइन बेड में रखा गया है। मौके पर मुखिया मधुसूदन मोदक, मुखिया संजय महतो, मुखिया रफीक अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि कन्हाई बनर्जी, मुखिया हरे कृष्ण महतो आदि थे।

बलियापुर के पंचायत भवन में लगे बेड।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Baliyapur News - opposition to create isolation ward in malkera uttar panchayat secretariat


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39pj966
via IFTTT

Comments