Skip to main content

Jharkhand daily news


स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी गांव अाैर पंचायतों में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए अपनी भूमिका निभा रहे हैं। मंगलवार काे कसमार प्रखंड के मंजुरा पंचायत में मध्य विद्यालय मंजुरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार महतो गली-मुहल्लों में घूम घूम कर लोगों को जागरूक करने में जुटे हुए थे और प्रदेश से आने वाले लोगों को होम क्वॉरेंटाइन में रहने का निर्देश दे रहे थे। शिक्षक महतो ने बताया कि मंजूरा पंचायत में एक दर्जन लाेग बाहर से काम कर लौटे हैं, सभी प्रशासन की कड़ी निगरानी में हैं और एहतियात के तौर पर उन्हें घर पर ही रहने का निर्देश दिया गया है। शिक्षक संजय महतो की इस मुहिम की सराहना सबने की है।

स्वास्थ्य जांच करने करहरिया पहुंची टीम

जैनामोड़ | महाराष्ट्र, केरल, कानपुर समेत अन्य प्रदेशों से लौटे लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने के लिए मंगलवार काे मेडिकल टीम जैनामोड़ से सटे चास प्रखंड के करहरिया गांव पहुंची और सभी लौटने वाले लोगों का नाम सूचीबद्ध करते हुए एहतियात के तौर पर सभी को होम क्वॉरेंटाइन में रहने का निर्देश दिया। अपने परिजनों से आम गांव वालों से दूरी बनाकर रखने, किसी बच्चों को गोद नहीं लेने समेत कई आवश्यक निर्देश भी दिया गया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अजय सिंह, प्रो भोला प्रसाद दत्ता, गांव की सहिया आदि मौजूद रहीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Uj9I46
via IFTTT

Comments