बंशीधर नगर के विभिन्न सड़क मार्गो पर हुई मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल बंशीधर नगर में किया गया जिसमें एक की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया। बंशीधर नगर गढ़वा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोसाई बाग मैदान के समीप हुए मोटरसाइकिल दुर्घटना में थाना क्षेत्र के सुलसूलिया गांव निवासी नितेश कुमार घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया जहां चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया। दूसरा सड़क दुर्घटना बंशीधर नगर बिशुनपुरा मुख्य मार्ग पर कधवन गांव के पास हुई मोटरसाइकिल दुर्घटना में कध्वन गांव निवासी तस्लीम अंसारी घायल हो गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2J9NJWB
via IFTTT
Comments
Post a Comment