बीसीसीएल के सीएमडी पीएम प्रसाद ने राष्ट्रहित काे ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक काेयला उत्पादन करने का आह्वान किया है। कंपनी के अधिकारियाें, कर्मचारियाें, श्रमिकाें के साथ यूनियन प्रतिनिधियाें काे संकट की इस घड़ी में निर्बाध रूप से काेयले का उत्पादन करने का आग्रह किया है, ताकि देश में उर्जा की मांगाें काे पूरा किया जा सके। उन्हाेंने कहा कि काेयला उद्याेग अवाश्यक सेवा में अाता है। एेसे में यह अवाश्यक है कि काेराेना वायरस के महामारी में हम अपने अापकाे सुरक्षित रखते हुए काेयला उत्पादन का काम जारी रखें। सीएमडी ने कहा कि उत्पादन में बाधा उत्पन्न हाेने की स्थिति में देश में बिजली संकट की गंभीर स्थिति पैदा हाे जाएगी।
कर्मियाें की सुरक्षा के कदम उठाए बीसीसीएल: धकाेकस
धनबाद|धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के महामंत्री केपी गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार काे सीएमडी पीएम प्रसाद से मिलकर काेराेना वायरस से काेल कर्मियाें के बचाव के लिए कारगर कदम उठाने की मांग रखी। उन्हाेंने पर्याप्त मात्रा में मास्क उपलब्ध कराने अाैर काेलियरी तथा कार्यालयाें में सेनेटाइजर की समुचित व्यवस्था करने के साथ नगर निगम के सहयाेग से काेलियरी एरिया में ब्लिचिंग पाउडर का छिड़काव कराेन की मांग की। कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश देकर कार्य बंद करने प्रस्ताव रखा, जिसे सीएमडी ने खारिज कर दिया। बताया कि मास्क की व्यवस्था हो रही है।
बीसीसीएल जल्द ऋण मुक्त कंपनी बनेगी: डीएफ
धनबाद|बीसीसीएल के डीएफ समीरन दत्ता ने कहा है कि कंपनी जल्द ऋणमुक्त हो जाएगी। इस दिशा में प्रयास जारी है। उन्हाेंने कहा कि काेयला भवन में बीसीसीएल के शेयरधारकाें की हुई एजीएम की बैठक में बीसीसीएल के वरीयता शेयराें में सीआईएल के 2539 कराेड़ के निवेश काे सामान्य इक्विटी शेयर में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा इस अधिमान शेयर से संचित 888.65 कराेड़ रुपया के लाभांश काे अगले दाे वित्तीय वर्ष 2020-21 अाैर 2021-22 में 444.321 कराेड़ रुपए की दाे सामान्य किस्तों में सीआईएल काे भुगतान किया जाएगा।
सिजुअा एरिया की वासेदेव खदान में काम करते कर्मी।
गोधर ओपन कास्ट माइंस का नजारा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wF7eUp
via IFTTT
Comments
Post a Comment