Skip to main content

Jharkhand daily news


बड़कागांव | बड़कागांव प्रखंड के सिंदवारी गांव में 21मार्च की देर शाम स्टार युवा क्लब का उद्घाटन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि सिंदवारी पंसस देवंती देवी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दिनेश उर्फ गुड्डू के द्वारा फीता काटकर किया गया। खेल को बढ़ावा देना तथा सामाजिक कार्य मे रुचि और जरूरतमंद को सहयोग करना क्लब का मुख्य उद्देश्य होगा। दिनेश उर्फ गुड्डू ने कहा कि इस क्लब को जिस तरह की भी मदद की जरूरत हो हम मदद करने का प्रयास करेंगे युवा लोगों को आगे बढ़ाएंगे। कार्यक्रम में शामिल लोगों में मुख्य रूप से अध्यक्ष मो शाहिद, उपाध्यक्ष मो रियाजुल, सचिव मो तनवीर, उपसचिव मो एकराम, कोषाध्यक्ष मो अफरोज, महामंत्री मो सजाद के अलावा दर्जनों लोग उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bh2p2d
via IFTTT

Comments