देश बचाओ लोकतंत्र बचाओ लातेहार कमेटी ने एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ झारखंड विधानसभा में पारित प्रस्ताव का स्वागत किया है। इसे दिल्ली तथा झारखंड के शाहीन बाग एवं प्रदेश के सभी प्रदर्शनकारी महिलाओं की जीत बताया है। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा कि राज्य में एनआरसी लागू नहीं किए जाने का प्रस्ताव व एनपीआर पर संशोधन प्रस्ताव सदन से पारित किया गया, इससे राज्य की जनता में खुशी की लहर है। राज्य में एनआरसी को लागू नहीं करना एक सकारात्मक कदम है। एनपीआर के पुराने 2010 के प्रपत्र के अनुसार जनगणना करने के प्रस्ताव को सदन से पारित कर उसे केंद्र सरकार को भेजना एक अच्छी पहल है। झामुमो, कांग्रेस व राजद ने चुनाव के पहले कई सभाओं में कहा भी था कि प्रदेश में एनआरसी लागू करने का न तो कोई मतलब है और न ही जरूरत है। हम नहीं चाहेंगे कि समाज का कोई भी तबका ऐसे कानून का शिकार हो और अपनी खुद की पहचान के लिए जन्म का सर्टिफिकेट देना पड़े। भारत में रहनेवाला हर नागरिक भारतीय है और झारखंड में रहनेवाला हर नागरिक झारखंडी है। यह हक छीनने का अधिकार किसी को नहीं है। उन्होंने अपनी सरकार बनने पर झारखंड में एनआरसी-एनपीआर को लागू नहीं करने का वादा किया था। लातेहार जिला सहित समूचे राज्य में इसके विरोध में लोग सड़कों पर आकर जबरदस्त आंदोलन किए थे। रांची के कडरू स्थित हज हाउस के समीप इसके विरोध में धरना दे रही महिलाओं से वार्ता करने पहुंचे राज्य के मंत्रियों ने भी इस संबंध में सदन से प्रस्ताव पारित करने का आश्वासन दिया था, जिसे सरकार ने पूरा कर दिखाया। एनपीआर से होनेवाली परेशानियों तथा एनपीआर ही बाद में एनआरसी होने की आशंकाओं से लोगों को मुक्ति मिल गई है, जनता राहत महसूस कर रही है। सरकार के प्रति आमजन का विश्वास बढ़ा है।कमिटी ने इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, बिहार राजद के पूर्व सीएम तेजस्वी यादव को तहे दिल से धन्यवाद दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2y85LGH
via IFTTT
Comments
Post a Comment