काेराेना वायरस के प्रकाेप से बचने अाैर स्वयं की सुरक्षा के लिए भारत के प्रधानमंत्री की जनता कर्फ्यू की अपील पर चास नगर निगम क्षेत्र के महापौर प्रत्याशी समाजसेवी विनोद कुमार ने जन जागरण अभियान चलाया।
निगम क्षेत्र के चेकपोस्ट चास से मेन रोड होते हुए महावीर चौक तक पदयात्रा कर जनता से अपील की। कहा कि पीएम की अपील पर जनता कर्फ्यू काे सफल बनाएं।
जनजागरण पदयात्रा के दौरान बिनोद कुमार ने अपने समर्थकों के सहयोग से जनता के बीच 700 मास्क भी बांटे। इनके साथ मानवाधिकार कार्यकर्ता सतीश जायसवाल, संजीत पोलटा, लक्ष्मी नारायण यादव, अशोक,राज सिंह, मुकेश, सुरेंद्र अादि रहे।
काेराेना काे ले सावधानी नहीं बरती ताे नियंत्रित करना मुश्किल हाेगा : डाॅ. परिंदा
बाेकाराे | शनिवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सह अध्यक्ष राष्ट्रीय विकास समिति डॉ. परिंदा सिंह व सदस्यों की अाेर से कोरोना जैसी संक्रामक बीमारी को लेकर आम जनों के बीच जागरुकता अभियान चलाया गया। डॉ. परिंदा सिंह ने सार्वजनिक स्थानों व मजदूरी करने वाले नागरिकों के बीच मास्क वितरण किया व लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि पूरा विश्व इसकी चपेट में है और भारत हमारा देश भी इससे अछूता नहीं, देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यदि इसे गंभीरतापूर्वक नहीं लिया गया तो घनी आबादी वाले देश के लिये इसे नियंत्रित करना अति मुश्किल होगा। अत: इस अलार्मिंग समय में सचेत रहकर सावधानी से इस महामारी का डटकर मुकाबला करना होगा। अभी भी लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहें हैं। रोज मजदूरी करने वाले, कमाने खानेवालों के बीच असमंजस की स्थिति है। सरकार को इनके लिए विशेष कदम उठाने चाहिये। कार्यरत मजदूरों को रविवार के दिन जनता कर्फ्यू पर घर से बाहर नहीं निकलने को कहा।
लोगों को जानकारी देतीं डॉ. परिंदा सिंह और समर्थक।
लोगों को जागरूक करते विनोद कुमार और साथी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wvJSRd
via IFTTT
Comments
Post a Comment