निर्भया हत्याकांड में गुनहगारों को फांसी दिए जाने का प्रखंड की महिलाओं ने स्वागत किया है। इस पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बड़कागांव आदर्श मध्य विद्यालय के शिक्षिका नीलू कुमारी ने कहा कि गुनाहगारों को सजा देने में साढ़े सात-सात वर्ष लग गए। दुष्कर्म कर हत्या कर देने मामले में सरकार को कानून में बदलाव लाने की आवश्यकता है। ताकि फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से गुनाहगारों को शीघ्र सजा दिलाई जा सके। इंदिरा गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज के उप प्राचार्य रेखा सोनी ने कहा कि जीवन कर्म पर आधारित है, जैसा कर्म किया वैसा परिणाम आया। लंबी अवधि तक केस चला, सुप्रीम कोर्ट ने गुनहगारों को फांसी पर लटकाया। हम महिलाएं उसका स्वागत करते हैं। सांढ़ पंसस बासमती कुमारी ने कहा कि आरोपियों को फांसी की सजा मिलने से समाज में एक बेहतर संदेश जाएगा । फैसले से आपराधिक तत्व के लोग सबक लेंगे। बड़कागांव पश्चिमी मुखिया अनिता देवी ने कहा कि वर्षों से लंबित निर्भया कांड में अंततः इंसाफ की जीत हुई है। हम बहुत खुश हैं, इस प्रकार के आपराधिक मामलों का शीघ्र निपटारा होना चाहिए ताकि दुष्कर्मियाें को जल्द सजा मिल सके। नापोखुर्द मुखिया सोनी देवी ने कहा कि सरकार को महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठाना चाहिए ताकि कोई भी अपराधी महिलाओं पर बुरी नजर से देखने की जुर्रत नहीं कर सके । निर्भया के चारों गुनहगारों को फांसी में लटकने से हमें काफी खुशी हुई है। चेपाकला मुखिया साधना कुमारी ने कहा कि गुनाहगारों को फांसी तुरंत मिल जानी चाहिए थी फैसले में देरी के लिए कानून में बदलाव की नितांत आवश्यकता है ताकि अपराधी गलत काम करने से डरें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2U6IDAK
via IFTTT
Comments
Post a Comment