भंडरिया| भंडरिया थाना क्षेत्र के कालाखजूर निवासी पवन तिर्की व अमित बाखला अपने नानी के घर पनरापानी गांव से मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। अचानक भंडरिया रमकंडा मुख्य मार्ग स्थित टेड़ही परास गांव के पास तीखे मोड़ पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो जाने से पेड़ से टकरा गया सड़क पर गिर गए। उन्हें बेहोशी की हालत में देख राहगीरों व ग्रामीणों के मदद से भंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा दोनों को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए गढ़वा भेजा गया। वहीं भंडरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में करते हुए थाने लाई। यह घटना शनिवार के रात 8:00 बजे की है। दोनों घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dlXChZ
via IFTTT
Comments
Post a Comment