जागरूकता के लिए शहर और प्लांट में दी लोगों को जानकारी
कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता के लिए शहर और प्लांट में बीएसएल प्रबंधन ने जागरूकता अभियान चलाया।
इसके तहत शहर में माइकिंग करवाई गई, वहीं प्लांट के कर्मियों के बीच मास्क वितरण करते हुए उन्हें कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी दी गई।
जबकि कार्यालयों में हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा शनिवार को बीएसएल में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। जिसमें कोविड-19 से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में सभी ईडी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी, बीजीएच के चिकित्सक आदि उपस्थित थे।
शहर में घूम रहा बीएसएल का प्रचार वाहन।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2U72W13
via IFTTT
Comments
Post a Comment