Skip to main content

Jharkhand daily news


नेहरू युवा केन्द्र गढ़वा के जिला समन्वयक मोहसीन हाशमी के निर्देशानुसार शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अभिषेक कुमार चौबे के नेतृत्व मे श्री बंशीधर नगर प्रखंड के पाल्हे कला गांव मे भगवान बिरसा मुंडा युवा मंडल के द्वारा कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।साथ ही लोगों से आगामी 22 मार्च को आहुत जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की अपील की। केन्द्र के स्वयंसेवक अभिषेक कुमार चौबे ने लोगों से कहा कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी का रूप ले लिया है। हर दिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

एकमात्र सतर्कता ही इससे बचने का उपाय है। उन्होंने कहा कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू होगा जो सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान सब देश के उनलोगों को धन्यवाद करेंगे जो इस मुश्किल समय में हमारे लिये काम कर रहे हैं। इस दिन शाम 5 बजे अपने घर पर खड़े होकर 5 मिनट तक ताली, थाली और घंटी बजाकर उनका आभार व्यक्त करेंगे। इस मौके पर भगवान बिरसा मुंडा युवा मंडल के सचिव राजीव रंजन पासवान, सत्येन्द्र ठाकुर, बालेश्वर ठाकुर, अजय ठाकुर, दामोदर ठाकुर, राजदेव ठाकुर, नंदन कुमार, शशिकान्त कुमार, सुनील कुमार, छोटू कुमार, संजय कुमार, राकेश कुमार, नीतेश कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

कॉलेज परिसर में चला जागरुकता अभियान

स्थानीय शंकर प्रताप देव डिग्री महाविद्यालय मे कोरोना वायरस से बचाव एवं अफवाहों से बचने के लिए महाविद्यालय परिसर में जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान में समस्त कर्मियों एवं छात्र छात्राओं से वायरस को फैलने से बचने के लिए जरूरी एहतियात बरतने तथा देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना वायरस को लेकर राष्ट्र को संबोधन के दौरान उन्होंने देशवासियों से 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के आह्वान का पालन करने की जानकारी दी गई। मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य कृष्ण जायसवाल, प्रधान लिपिक जय प्रकाश पांडेय, लिपिक साकेत कुमार सिंह, सज्जन कुमार, राजकुमार चंद्रवंशी, राजेश चंद्रवंशी, राजेश ठाकुर, संजय कुमार पासवान, दीपक प्रताप देव, भरत भूषण पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

चित विश्राम गांव में लाेगाें काे किया गया जागरूक

प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय चितविश्राम के शिक्षकों के द्वारा कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से बचाव के लिये लोगों को जागरूक किया जा रहा है। स्टेडियम में क्रिकेट खेल रहे खिलाड़ियों के बीच कोरोना वायरस से बचाव संबंधी जानकारी एवं सतर्कता बरतने की जानकारी दी गई। साथ ही हैंडवाश कराया गया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारिकानाथ पांडेय ने लोगों से स्वच्छता बरतने, साबुन से नियमित अंतराल पर हाथ धोने के साथ घर जाने पर अवश्य अच्छे से हाथ, पैर, चेहरा साबुन से धोने की अपील की। इस दाैरान शिक्षक कमलेश कुमार पांडेय, शारदा कुमारी, सुमन कुमारी, रेनू देवी, नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सुशील कुमार पांडेय, संजय कुमार, खिलाड़ी प्रभाष पांडेय, संजीव पांडेय समेत कई लोग उपस्थित थे।

एसडीओ ने बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश

एसडीओ कमलेश्वर नारायण ने कोरोना महामारी की रोकथाम एवं बचाव को लेकर अनुमंडल कार्यालय परिसर में बैठक की। बैठक में एसडीओ ने हाट बाजार चिन्हित कर सूची नहीं देने पर सभी सीओ को कड़ी फटकार लगाई।उन्होंने सीओ को दो टूक शब्दों में कहा मेडिकल इमरजेंसी लागू है, ऐसे काम नहीं चलेगा। एसडीओ ने सभी सीओ और थाना प्रभारियों को हाट बाजार और भीड़भाड़ वाले स्थानों को चिन्हित कर शुक्रवार शाम तक सूची उपलब्ध कराने की हिदायत दी। उन्होंने थाना प्रभारियों को पेट्रोलिंग बढ़ाने और भीड़भाड़ वाले स्थान चाय, पान दुकान, खेल के मैदान से लोगों को समझा बुझाकर उन्हें घर भेजें। पुलिस चौकस होकर बेवजह लोगों की भीड़ नहीं लगने दे।उन्होंने व्यवसायी संघ के लोगों से भी कहा कि दुकानदार लोग डेढ़ मीटर की दूरी बनाकर ग्राहकों को समान दें, लोगों को दुकान की गेट पर हाथ धुलाकर अथवा सेनेटाइज कर ही दुकान में इंट्री दें। दुकान को खुलने का समय कम कर दें और दुकानों के बाहर भीड़ न लगने दें। दुकानदार भी लोगों को समझाएं कि जिसे कोई जरूरत न हो वे लोग घर में ही रहे। उन्होंने नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर के कार्यपालक पदाधिकारी को रेलवे स्टेशन और बस पड़ाव पर हेल्प डेस्क लगाने और संदिग्ध को हॉस्पिटल तक पहुंचाने का निर्देश दिया। बैठक में एसडीपीओ अजित कुमार , अनुमंडल अस्पताल की डीएस डॉ सुचित्रा, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ अमित कुमार, थाना प्रभारी पंकज कुमार तिवारी, विभिन्न अंचलों के सीओ, विभिन्न प्रखंडों के बीडीओ,भवनाथपुर और धुरकी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिनेश कुमार, व्यवसायी संघ के अध्यक्ष शंभू सौदागर, पूर्व अध्यक्ष गोपाल जायसवाल, मुकेश जायसवाल, अनिकेत पैलेस के राकेश विश्वकर्मा समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

बैठक से गैरहाजिर लोगों पर होगी कार्रवाई :-एसडीओ कमलेश्वर नारायण ने कोरोना महामारी के रोकथाम एवं बचाव को लेकर आहूत जरूरी बैठक में शामिल नहीं होने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बैठक में नहीं आने वाले होटल, मॉल, बस मालिकों और बस एजेंटों के रवैये पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि होटल, मॉल, बस मालिकों और बस एजेंटों का भूमिका कोरोना जैसी महामारी से निपटने में काफी असहयोगात्मक है। ऐसे में वैसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने थाना प्रभारी को सभी बसों का परिचालन रोकने, बिना लाइसेंसी बस एजेंटों को पकड़ने तथा सभी के विरुद्ध सीआरपीसी की धारा 133 के तहत कार्रवाई संबंधी प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया।

जागरुकता अभियान चलाते नेहरू युवा केंद्र के सदस्य।

बैठक में पदाधिकारियों काे आवश्यक निर्देश देते एसडीओ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bansidhar Nagar News - only with caution can you avoid the kareena virus
Bansidhar Nagar News - only with caution can you avoid the kareena virus


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bfrIBT
via IFTTT

Comments