Skip to main content

Jharkhand daily news


कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बरही में वार्डन ज्योति वर्मा ने बीईईओ बरही 3 के अरुण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में प्रबंधन समिति की बैठक आहूत कर नए सत्र में नामांकन के लिए बैठक की। इस बैठक में प्रखंड के सभी बीआरपी, सीआरपी, प्रबंधन समिति के अध्यक्षा, विद्यालय के शिक्षककर्मी उपस्थित थे। बैठक में विद्यालय की व्यवस्था, रखरखाव इत्यादि की जानकारियां एवं सुझाव दिए गए। इसके साथ ही आगामी सत्र 2020-2021 में कक्षा 6 में नामांकन से संबंधित चर्चाएं की गई। बताया गया कि नए सत्र में 59 छात्राओं का नामांकन लिया जाना है। जिसमें 75 प्रतिशत पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के तहत तथा 25 प्रतिशत जैक रांची के द्वारा नामांकन लिया जाएगा। इसके लिए प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों से छात्राओं का चयन किया जाना है। मौके पर ही सभी बीआरपी और सीआरपी को नामांकन प्रपत्र दिए गए एवं निर्देश दिया गया है कि अंतिम रूप से 25 मार्च 2020 तक प्रधानाध्यापक के द्वारा प्रपत्र जमा करना आवश्यक है। इस बैठक में बरही एक बीईईओ के साथ-साथ विद्यालय की शिक्षिका सिंपल कुमारी, नेहा कुमारी, लेखापाल फरहाना, प्रबंधन समिति की अध्यक्षा किरण देवी, सभी बीआरपी तथा सीआरपी मौजूद थे। विदित हो कि विद्यालय की पूर्व वार्डन सिंपल कुमारी का स्थानांतरण बरकट्ठा हो चुका है, परंतु डीईओ हजारीबाग ने इन्हें 19 मार्च तक इस विद्यालय में रहने की अनुमति दी थी, जिन्हें 20 मार्च से बरकट्ठा कस्तूरबा में योगदान देना देंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JgAt2R
via IFTTT

Comments